फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K Palaniswami says no place for O Panneerselvam in AIADMK

Tamil Nadu: 'AIADMK में पन्नीरसेल्वम के लिए कोई जगह नहीं', अन्नाद्रमुक के महासचिव पलानीस्वामी ने दिए संकेत

Sun, 23 Feb 2025 04:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

 कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि वह AIADMK में वापस लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन महासचिव का पद कार्यकर्ताओं द्वारा चुना जाना चाहिए। 

विज्ञापन
K Palaniswami says no place for O Panneerselvam in AIADMK
ओ पन्नीरसेल्वम और एडप्पादी के पलानीस्वामी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि पार्टी निष्काषित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) को वापस नहीं लेगी, जबकि ओपीएस ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह पार्टी में वापस आने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की 77वीं जयंती मनाई जानी है। इससे पहले, पलानीस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पूछा, 'क्या भेड़िया और भेड़ एक साथ रह सकते हैं?' क्या खरपतवार और फसल एक साथ हो सकते हैं? क्या वफादार और गद्दा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सकते हैं?'
विज्ञापन


बिना शर्त पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार: ओपीएस
कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि वह AIADMK में वापस लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन महासचिव का पद कार्यकर्ताओं द्वारा चुना जाना चाहिए। ओपीएस, जो अब ADMK वर्कर्स राइट्स रिट्रीवल कमेटी के प्रमुख हैं, ने कहा कि वह टीटीवी दिनाकरन और शशिकला के साथ पार्टी में बिना शर्त शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम बातचीत के जरिये मुद्दों को सुलझा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन सरकार पर कई मुद्दों को लेकर बोला हमला
पलानीस्वामी ने महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि लोग सत्तारूढ़ सरकार से नाखुश हैं। वह चाहते हैं कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद AIADMK फिर से सत्ता में आए। 


पलानीस्वामी ने दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की प्रशंसा की
पलानीस्वामी ने चुनौतियों के बावजूद प्रभावी शासन के लिए दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की प्रशंसा की। जयललिता ने 2011 में AIADMK को भारी बहुमत से जीत दिलाई और 2016 में भी सत्ता में रहीं। उन्होंने दिसंबर 2016 में अपनी मृत्यु तक सरकार का नेतृत्व किया। AIADMK 2011 से 2021 तक 10 वर्षों तक सत्ता में रही, जो तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed