फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K chandrashekhar rao pet dog dies on his official residence, two veterinarians booked

तेलंगाना: मुख्यमंत्री केसीआर के कुत्ते की मौत, दो डॉक्टरों पर एफआईआर

Sun, 15 Sep 2019 11:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 15 Sep 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
K chandrashekhar rao pet dog dies on his official residence, two veterinarians booked
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशखेर राव के आधिकारिक बंगले में रहने वाले एक पालतू कुत्ते हस्की की बिमारी के बाद मौत हो गई। जिसके बाद पशु चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच अब बंजारा हिल्स पुलिस कर रही है। आरोपों के सही पाए जाने पर डॉक्टरों को पांच साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने एनिमल केयर क्लिनिक के डॉक्टर लक्ष्मी और डॉक्टर रंजीत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है। बुधवार शाम तक 11 महीने का पालतू कुत्ता हस्की बिलकुल ठीक था। शाम को वह अचानक बीमार हो गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के बंगले पर काम करने वाले कर्मचारियों ने हस्की के बीमार होने की सूचना उसके डॉक्टर रंजीत को जाकर दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं नौ पालतू कुत्ते

अपनी जांच में डॉक्टर रंजीत ने पाया कि हस्की को 101 डिग्री का बुखार है। जिसके बाद उन्होंने पहले उसे दवा दी और फिर एनिमल केयर क्लिनिक में शिफ्ट कर दिया। हालांकि हस्की ने क्लिनिक में दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री के बंगले पर नौ पालतू कुत्ते रहते हैं। जिसके केयरटेकर आसिफ अली खान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने साधा निशाना

राव के इस कदम ने विपक्ष को उनपर निशाना साधने का मौका दे दिया है। विपक्ष ने उनकी आलोचना करते हुए कहा है कि हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में फैले डेंगू की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद ए रेवंथ रेड्डी ने सवाल करते हुए कहा, 'स्वर्णिम तेलंगाना के लोग प्रगति भवन के कुत्ते की तरह ही महत्व नहीं रखते हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed