फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K. Beichua takes over new Mizoram BJP president N Ramachander Rao to become Telangana president

BJP: के. बेइचुआ ने मिजोरम भाजपा के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला; एन रामचंदर राव तेलंगाना के अध्यक्ष बनेंगे

Tue, 01 Jul 2025 12:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल/हैदराबाद/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल/हैदराबाद/भोपाल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:07 AM IST
सार

मिजोरम के सियाहा निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. के. बेइचुआ ने मिजोरम भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है, उन्होंने वनलालहमुआका की जगह ली है। वहीं, एबीवीपी के वरिष्ठ नेता और वकील एन. रामचंदर राव तेलंगाना भाजपा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उनके नाम की घोषणा आज की जाएगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश भाजपा को दो जुलाई को नया अध्यक्ष मिलेगा। 

विज्ञापन
K. Beichua takes over new Mizoram BJP president N Ramachander Rao to become Telangana president
BJP Flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. के. बेइचुआ को भाजपा की मिजोरम शाखा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। एक भाजपा नेता ने बताया कि बेइचुआ ने वनलालहमुआका की जगह पदभार संभाला है, जो लगातार दो कार्यकाल से इस पद पर थे। इसके अलावा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े वरिष्ठ नेता और वकील एन. रामचंदर राव तेलंगाना भाजपा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे मौजूदा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की जगह लेंगे।

विज्ञापन


सियाहा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बेइचुआ ने लोगों से विकास के लिए भाजपा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि लोगों को अब उन पार्टियों पर भरोसा नहीं रह गया है जिन्होंने अतीत में मिजोरम पर शासन किया था या जो पार्टी वर्तमान में राज्य में सत्ता में है। बेइचुआ ने दावा किया कि भाजपा गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। रविवार को भाजपा के आंतरिक चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से बेइचुआ को नया अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव भाजपा के मिजोरम प्रभारी दवेश कुमार की मौजूदगी में हुआ। 
विज्ञापन


वनथी श्रीनिवासन ने राज्य पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की
सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने औपचारिक रूप से सियाहा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक को राज्य पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। वह पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Defence: 'सैन्य खर्च को जीडीपी के तीन फीसदी तक बढ़ाएं, रक्षा कोष बनाने की जरूरत', EY की रिपोर्ट में सुझाव

अक्तूबर 2023 में भाजपा में शामिल हुए थे बेइचुआ
बेइचुआ वर्तमान 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में भगवा पार्टी के दो विधायकों में से एक हैं तथा भाजपा विधायक दल के नेता हैं। वह 2013 और 2018 में लगातार दो बार मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के टिकट पर सियाहा से विधानसभा के लिए चुने गए और पांच साल बाद फिर से भाजपा के टिकट पर चुने गए। जोरामथांगा के नेतृत्व वाली पिछली एमएनएफ सरकार में वह आबकारी और नारकोटिक्स सहित विभिन्न विभागों के मंत्री थे। उस साल जनवरी में एमएनएफ से निष्कासन के बाद अक्तूबर 2023 में बेइचुआ भाजपा में शामिल हो गए।

आज की जाएगी राव के चुनाव की घोषणा 
दूसरी ओर, रामचंदर राव की नियुक्ति को भाजपा की वैचारिक सोच और संगठन को राज्य में मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वे अध्यक्ष पद के लिए इकलौते उम्मीदवार थे और उनके चुनाव की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। 

1970-80 के दशक में छात्र नेता के रूप में उभरे राव
राव 1970 और 1980 के दशक में हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्र नेता के रूप में उभरे। उस समय विश्वविद्यालय की राजनीति पर वामपंथी विचारधारा का दबदबा था, लेकिन राव ने एबीवीपी का नेतृत्व करते हुए इसका डटकर मुकाबला किया। उन्हें कई बार शारीरिक हमलों का सामना भी करना पड़ा, जिसमें एक गंभीर हमला विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में हुआ था, जिसके कारण वे हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बावजूद उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रियता बनाए रखी।

ये भी पढ़ें: NTA: एनटीए के चेयरमैन प्रो प्रदीप जोशी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, डॉक्टरेट ऑफ साइंसेज की डिग्री की प्रदान


1977 से 85 तक एबीवीपी से जुड़े रहे राव
1977 से 1985 तक वे एबीवीपी से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने कानून की पढ़ाई करते हुए संगठन में शहर अध्यक्ष और राज्य समिति सदस्य के रूप में काम किया। 1986 में उन्होंने वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत नामपल्ली की आपराधिक अदालतों में की और फिर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। बाद में वे एक सम्मानित वरिष्ठ वकील के रूप में उभरे और 2012 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला।

राव ने भाजपा में अहम पदों पर किया काम 
राव अब सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल्स में केस लड़ते हैं और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी सलाह भी देते हैं। भाजपा में उन्होंने भाजयुमो सचिव, राष्ट्रीय कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य, राज्य महासचिव और पार्टी प्रवक्ता जैसे अहम पदों पर काम किया है। 2015 में वे तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य बने, जहां उन्होंने हैदराबाद, रंगारेड्डी और महबूबनगर जिलों को कवर करने वाले स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। उनकी छवि एक शांत स्वभाव वाले नेता की है, जो पार्टी की विचारधारा को समझने के साथ-साथ जमीनी स्तर की राजनीति को भी अच्छी तरह जानते हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा को दो जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष
इसके अलावा, मध्य प्रदेश को 2 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया अध्यक्ष मिलेगा। पार्टी ने सोमवार को बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव में 1 जुलाई को नामांकन भरे जाएंगे और 2 जुलाई को नतीजे घोषित होंगे। नया अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की जगह लेगा, जो 2020 से इस पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed