{"_id":"5cccc700bdec22073a5fc28c","slug":"jyotiraditya-scindia-and-gautam-gambhir-the-richest-among-967-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: 967 प्रत्याशियों में सिंधिया-गंभीर सबसे अमीर, हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: 967 प्रत्याशियों में सिंधिया-गंभीर सबसे अमीर, हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति
Sat, 04 May 2019 04:26 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
अरविंदर सिंह लवली, गौतम गंभीर और आतिशी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उतरे 967 प्रत्याशियों में 311 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया 374 करोड़ और भाजपा प्रत्याशी व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर 147 करोड़ रुपये की संपत्तियों के साथ सबसे अमीर हैं। इनेलो के गुड़गांव प्रत्याशी वीरेंद्र राणा 102 करोड़ रुपये के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के 85 प्रतिशत और कांग्रेस के 80 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। इस चरण में उतरे कुल 979 प्रत्याशियों में से 967 का इस रिपोर्ट में विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन
हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति
311 प्रत्याशियों के पास 1 करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति है। यह कुल प्रत्याशियों का 32 प्रतिशत है। हर तीसरे प्रत्याशी का करोड़पति होना दर्शाता है कि लोकतंत्र में धनबल किस तरह हावी है। इन प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 3.41 करोड़ है। प. बंगाल के पुरुलिया से शिवसेना प्रत्याशी राजीब महतो ने अपनी संपत्ति शून्य बताई।
विज्ञापन
धनबल
दो करोड़ से ऊपर वाले 216 प्रत्याशी
संपत्ति संख्या
पांच करोड़ से अधिक 109
दो करोड़ से पांच करोड 107
50 लाख से दो करोड़ 219
10 लाख से 50 लाख 275
10 लाख से कम 257
सालाना आय गंभीर और लेखी की सबसे ज्यादा
वहीं 2018 वित्त वर्ष में सर्वाधिक सालाना आय वाले प्रत्याशियों में गौतम गंभीर सबसे ऊपर रहे। उन्हाेंने साल भर में 12 करोड़ रुपये कमाए। भाजपा की ही नई दिल्ली प्रत्याशी और वकील मीनाक्षी लेखी ने अपने आयकर रिटर्न में 5.34 करोड़ रुपये आय बताई तो बसपा के टिकट पर बिहार के वाल्मीकि नगर प्रत्याशी और कारोबारी दीपक यादव ने 4.62 करोड़ आय दर्शाई।
करोड़पतियों को रास आ रही राजनीति
पार्टी कुल प्रत्याशी औसत संपत्ति करोड़पति
भाजपा 54 12.70 करोड़ 46
कांग्रेस 46 22.37 करोड़ 37
बसपा 49 6.93 करोड़ 31
सपा 4 17.11 करोड़ 2
प्रसपा 19 61 लाख 5
शिवसेना 16 99.40 लाख 3
बाहुबल
छह पर हत्या और 25 पर हत्या के प्रयास के मामले
4 प्रत्याशियों को अदालत दोषी करार दे चुकी है। 6 पर हत्या व 25 पर हत्या के प्रयास के मुकदमे हैं। 5 पर अपहरण के केस, 21 पर महिला अपराध के आरोपी। 11 प्रत्याशी भड़काऊ भाषण के आरोपी।
केवल नौ प्रतिशत महिला प्रत्याशी
चुनाव के इस चरण में पार्टियों ने 83 महिला प्रत्याशियों को ही उतारा, जो केवल 9 प्रतिशत है
शिक्षाः 395 प्रत्याशी पांचवीं से 12वीं पढ़े
509 प्रत्याशियों ने उच्च शिक्षा पाई है, यह 53 प्रतिशत है
35 प्रत्याशी केवल साक्षर और 10 प्रत्याशी निरक्षर हैं
उम्रः 340 प्रत्याशी 25 से 40 वर्ष के हैं और 465 प्रत्याशी 41 से 60 वर्ष के
दो प्रत्याशियों ने 80 वर्ष से अधिक उम्र बताई