फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justices Aniruddha , AS Bopanna, Bhushan Ramkrishna and Surya Kant take oath of Supreme Court judge

चार नए जजों ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ, अब नहीं है कोई पद खाली

Fri, 24 May 2019 02:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 May 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Justices Aniruddha , AS Bopanna, Bhushan Ramkrishna and Surya Kant take oath of Supreme Court judge
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना ने शपथ ली है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शुक्रवार को कोर्ट संख्या-1 में चारों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इन चारों न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही अब शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई है। न्यायालय में न्यायाधीश के रिक्त पदों की पूर्ति हो गई है। अब अदालत में कोई पद खाली नहीं है। शपथ के दौरान शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे।
विज्ञापन


वर्ष 2008 के बाद यह पहली बार है जब शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या मंजूर पदों के बराबर हुई है। इससे पहले 2008 में न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 26 थी जिसको बढ़ाकर 31 कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ लेने से पहले तक प्रधान न्यायाधीश सहित 27 न्यायाधीश शीर्ष अदालत में कामकाज संभाल रहे हैं। बुधवार को, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति गवई, सूर्यकांत, बोस और बोपन्ना की शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति का वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed