{"_id":"63f532e67cf2c8ff52053e41","slug":"justice-ta-goud-appointed-acting-chief-justice-of-tripura-high-court-law-minister-kiren-rijiju-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Justice TA Goud: जस्टिस गौड़ त्रिपुरा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, रिजिजू ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Justice TA Goud: जस्टिस गौड़ त्रिपुरा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, रिजिजू ने दी शुभकामनाएं
Wed, 22 Feb 2023 04:38 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:38 AM IST
सार
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ जज जस्टिस टीए गौड़ को 23 फरवरी, 2023 से त्रिपुरा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
Tripura High Court
- फोटो : ANI
विस्तार
जस्टिस टीए गौड़ को त्रिपुरा हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जसवंत सिंह के रिटायर होने से एक दिन पहले मंगलवार को जस्टिस गौड़ की नियुक्त की गई। जस्टिस गौड़ 23 फरवरी से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ जज जस्टिस टीए गौड़ को 23 फरवरी, 2023 से त्रिपुरा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
Justice T A Goud, Senior Judge is appointed as Acting Chief Justice of Tripura High Court with effect from 23.02.2023.
विज्ञापन विज्ञापन
I extend my best wishes to him.— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 21, 2023
उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस जसवंत सिंह को उनके रिटायर होने से कुछ दिन पहले 12 फरवरी को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। जस्टिस जसवंत सिंह बुधवार को रिटायर होने वाले हैं।