फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Sonia Gokani took charge as Chief Justice of Gujarat High Court

Gujarat High Court: जस्टिस सोनिया बनीं गुजरात की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, नौ दिन बाद होंगी सेवानिवृत्त

Fri, 17 Feb 2023 04:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Feb 2023 04:42 AM IST
सार

Justice Sonia Gokani: जस्टिस सोनिया गोकानी गुजरात हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। हालांकि, 25 फरवरी को सेवानिवृत्ति होने की वजह से उनका कार्यकाल सिर्फ 9 दिनों का होगा।

विज्ञापन
Justice Sonia Gokani took charge as Chief Justice of Gujarat High Court
Justice Sonia Gokani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जस्टिस सोनिया गोकानी ने गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस गोकानी गुजरात उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। हालांकि, 25 फरवरी को सेवानिवृत्ति होने की वजह से उनका कार्यकाल सिर्फ 9 दिनों का होगा। हाईकोर्ट में इस पद पर पदोन्नत होने वालीं वह वर्तमान में अकेली महिला मुख्य न्यायाधीश बन गई हैं।

विज्ञापन


जस्टिस गोकानी की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने 12 फरवरी को मंजूरी दी थी। वह 13 फरवरी से मुख्य न्यायाधीश (नामित) के रूप में सेवा दे रही थीं। उनकी नियुक्ति जस्टिस अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed