फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice PB Varale and Justice AM Magrey appoints as chief justice of Bombay and Jammu Kashmir High Court

Judges Appointment: दो न्यायाधीशों को मिली पदोन्नति, बने कर्नाटक व जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Tue, 11 Oct 2022 12:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 12:47 PM IST
सार

न्यायाधीश पी. बी. वराले को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है तो वहीं ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Justice PB Varale and Justice AM Magrey appoints as chief justice of  Bombay and Jammu Kashmir High Court
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बंबई व जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पदोन्नति देकर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मंगलवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. बी. वराले को पदोन्नति दी गई। उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके अलावा न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। माग्रे अभी जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ही राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है। न्यायमूर्ति पी. बी. वराले को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। बता दें, उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले सप्ताह इस संबंध में सिफारिश की थी।
विज्ञापन

चंद्रचूड़ होंगे देश के 50 वें CJI
जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ देश के 50 वें प्रधान न्यायाधीश  CJI होंगे। निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने आज सरकार को चंद्रचूड़ का नाम अपने उत्तराधिकारी के रूप में भेज दिया। सीजेआई ललित अगले माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेआई यूयू ललित ने आज सुबह 10.15 बजे सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को जजेस लाउंज में आमंत्रित किया और अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की जानकारी दी।  उन्होंने सरकार को भेजे पत्र की प्रतिलिपि जस्टिस चंद्रचूड़ को सौंपी।




सरकार ने 7 अक्तूबर को सीजेआई ललित को पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने का अनुरोध किया था। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर 2022 को पदभार संभालेंगे। वरिष्ठता सूची के अनुसार जस्टिस चंद्रचूड़ मौजूदा सीजेआई ललित के बाद सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए तय परंपरा के अनुसार उन्हीं के नाम की सिफारिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed