फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Katju offers aplogy to supreme court for slamming judges on social networking site

सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने को तैयार जस्टिस काटजू

Fri, 09 Dec 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Justice Katju offers aplogy to supreme court for slamming judges on social networking site

सौम्या बलात्कार व हत्या मामले में सुप्रीट के जज और उनके फैसले पर टिप्पणी करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्केंण्डय काटजू ने बिना शर्त माफी देने की पेशकश की है। मालूम हो कि गत 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस काटजू के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर किया था।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दो पन्नों के आवेदन में जस्टिस काटजू ने कहा है कि उन्होंने उस फेसबुक पोस्ट को हटा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह न्यायिक प्रक्रिया और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। इस आवेदन में जस्टिस काटजू ने कहा कि वह ओपन कोर्ट में माफीनामा पढ़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


काटजू की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने न्यायमूर्ति रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस आवेदन का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई करने की गुहार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत कैसे है

Justice Katju offers aplogy to supreme court for slamming judges on social networking site

उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश के पहले सुनवाई की जाए। साथ ही जस्टिस काटजू ने निजी पेशी से छूट देने की भी गुहार की है। इस पर पीठ ने उनसे कहा कि वह पहले समुचित याचिका दायर करें, फिर विचार किया जाएगा।

मालूम हो कि सौम्या बलात्कार व हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फैसला देने वाले जजों पर टिप्पणी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस काटजू को अदालत में हाजिर होकर यह बताने के लिए कहा था कि आखिरकार उनका फैसला गलत कैसे है।

जस्टिस काटजू गत 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और यह बताने की कोशिश कि कैसे यह फैसला सही नहीं है, लेकिन न्यायमूर्ति रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ जस्टिस काटजू की दलीलों पर संतुष्ट नहीं हुई और पीठ ने काटजू को अवमानना नोटिस जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed