फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Karnan in Chennai, Police took 2 hours of hardships to arrest him but nothing happened

कर्णन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की 2 घंटे की मशक्कत, लेकिन कुछ भी नहीं लगा हाथ

Fri, 12 May 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 12 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Justice Karnan in Chennai, Police took 2 hours of hardships to arrest him but nothing happened
जस्टिस सीएस कर्णन

हाल में ही कलकत्ता हाई कोर्ट के जज सीएस कर्णन को अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने की सजी सुनाई है और उन्हें इस हफ्ते गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। लेकिन खुद को अंबेडकर का दत्तक पुत्र बताने वाले कर्णन ने तमिलनाडु छोड़ दिया है और कोलकाता की पुलिस उनके मौजूद होने की जगह को खोजने में लगी हुई है।  

विज्ञापन


बुधवार को कर्णन के चेपॉक के एक गेस्ट हाउस में होने की सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम चेन्नई पहुंची।

उसी दिन पुलिस टीम को इससे जुड़ा सुराग मिला। कर्णन ने अपने व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी  के माध्यम से तमिलनाडु आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के एसपी को सूचित किया कि वो आंध्र प्रदेश के निकट कलहस्ती मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे हैं और वो शाम 5 बजे तक लौट जाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, कोलकाता पुलिस टीम ने उनके वापस लौटने का इंतजार नहीं किया और कुछ तमिलनाडु पुलिस अधिकारियों को कलहस्ती के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम कर्णन से जुड़े किसी व्यक्ति  से संबंधित फोन नंबर को ट्रैक कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस कर्णन की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को रणनीतिक जगहों पर लगाया गया। लेकिन आंध्र पुलिस ने कोलकाता पुलिस टीम को बताया कि वो मोबाइल फोन का सिग्नल खो चुके हैं। दो घंटे की यात्रा के बाद बिना कोई सफलता हाथ लगे, पुलिस टीम वापस चेन्नई लौट आई। 


बता दें सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तार करने के आदेश के बाद जस्टिस सीएस कर्णन ने मांग की है कि कोर्ट अपने फैसले को वापस ले। कर्णन के वकील ने कहा कि वो फिलहाल चेन्नई में हैं और देश छोड़कर नहीं गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed