फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   justice for mukul started on facebook

शहीद एसपी सिटी के लिए फेसबुक पर शुरू हुई ‘जस्टिस फॉर मुकुल’ मुहिम

Thu, 30 Jun 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
justice for mukul started on facebook
मुकुल द्विवेदी के नाम पर शुरू हुई मुहिम। - फोटो : Getty Images

शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को छोड़कर भागने वाले अधिकारियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब तो परिवार के लोग भी न्याय मांगने लगे हैं। फेसबुक पर जस्टिस फॉर मुकुल नाम से पेज बनाने के बाद मुहिम शुरू की गई है। इस रोजाना दर्जनों लाइक और कमेंट्स आ रहे हैं। परिवार वाले भी शासन को कोस रहे हैं।

विज्ञापन


जवाहर बाग को खाली कराते समय एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी शहीद हो गए थे। यह दो जून की घटना थी। घटना वाले दिन ही साफ हो गया था कि कई सीओ और थानाध्यक्ष समेत उनके हमराह भी उन्हें उपद्रवियों के बीच अकेला छोड़कर भाग गए थे। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक मामला पहुंचा। जांच बैठा दी गई। मथुरा के एसपी क्राइम मामले में जांच कर रहे हैं। लेकिन पूरा महीना हो गया और किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी भी इस पर दुखी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुकुल  द्विवेदी के फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करके नाराजगी भी जताई है। पोस्ट में कहा गया है कि एक सपा नेता को पीटने के मामले में एसएसपी पर कार्रवाई हो गई लेकिन उनके पति को छोड़कर भागने वाले अभी तक कार्रवाई के घेरे में नहीं आए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें शहीद मानने में भी देरी दिखाई। मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि डीएम और एसएसपी को हटाकर कहीं दूसरी जगह तैनाती देना कार्रवाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed