{"_id":"5fdf986c8ebc3e3e83101f99","slug":"justice-departments-e-adalat-seva-project-wins-digital-india-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय विभाग की ई-अदालत सेवा परियोजना ने जीता डिजिटल इंडिया अवॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्याय विभाग की ई-अदालत सेवा परियोजना ने जीता डिजिटल इंडिया अवॉर्ड
Mon, 21 Dec 2020 12:22 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
digital india - सांकेतिक तस्वीर
भारत सरकार के न्याय विभाग की ई-अदालत सेवा परियोजना ने इस साल का डिजिटल इंडिया पुरस्कार जीता है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना को यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्रालय या विभाग में ‘डिजिटल शासन में उत्कृष्टता’ श्रेणी में मिला है। पुरस्कार वितरण समारोह 30 दिसंबर को होने की संभावना है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ई-अदालत परियोजना की संकल्पना भारतीय न्यायपालिका में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए तैयार राष्ट्रीय नीति एंव कार्य योजना-2005 के आधार पर बनाई गई थी। उच्चतम न्यायालय की ई-समिति ने न्यायापलिका में बदलाव के विचार के साथ राष्ट्रीय नीति एवं कार्य योजना सौंपी थी।
विज्ञापन
ई-अदालत परियोजना मिशन के तहत पर पूरे देश में चलाई जा रही है और जिला अदालतों को डिजिटल करने की इस परियोजना की निगरानी एंव वित्तपोषण न्याय विभाग कर रहा है।
विज्ञापन