{"_id":"5b651c574f1c1b66428b5d1e","slug":"just-rs-650-you-can-become-the-owner-of-a-resort-worth-16-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 650 रुपए में आप बन सकते हैं 16 करोड़ रुपए के आलीशान रिजॉर्ट के मालिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महज 650 रुपए में आप बन सकते हैं 16 करोड़ रुपए के आलीशान रिजॉर्ट के मालिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 650 रुपए में आप 16 करोड़ रुपए के आलीशान रिजॉर्ट के मालिक बन सकते हैं। समुंद्र के किनारे खूबसूरत रिजॉर्ट में हॉलिडे एन्जॉय करना ही नहीं बल्कि पूरा रिजॉर्ट आपका हो सकता है। ये मौका दे रही है ब्रिटेन की एक कंपनी, जिसमें महज 650 रुपये आपको खर्च करने हैं और 16 करोड़ का रिजॉर्ट आपका हो सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए आपको WinThis Life नाम के एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। इसके जरिए एक के बाद एक ऐसी कई प्रॉपर्टीज को जीतने का मौका मिलेगा। ब्रिटिश कंपनी अल्ट्रा प्रीमस एक कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने का मौका दे रही है। इसमें आप सिर्फ 10 डॉलर यानी 650 रुपए खर्च करके शामिल हो सकते हैं और लग्जरी रिजॉर्ट के मालिक बन सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इसके लिए आपको ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा, इसमें चुने जाने वाले लकी विनर को लग्जरी प्रॉपर्टी का मालिक बनने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड के 200 फीट लग्जरी विक्टोरियन टावर से लेकर कोस्टा रिका के रिजॉर्ट तक बहुत सी प्रॉपर्टीज शामिल हैं। मौजूदा प्रतियोगिता पनामा में मौजूद लग्जरी रिजॉर्ट कासा काएको इको एडवेंचर लॉज के लिए है, जिसे अमेरिकन कपल डेव और सुजाने स्थिम बेच रहे हैं।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के विनर को 16 करोड़ रुपए की कीमत के प्राइज के साथ 32 लाख रुपए नगद भी मिलेगा। इस प्रतियोगिता में अभी लाइन में और भी कई प्रॉपर्टीज हैं। इसमें कोस्टा रिकन रिजॉर्ट भी है, जहां से ज्वालामुखी का बहुत खूबसूरत व्यू नजर आता है। इसके अलावा हैम्पशायर में मौजूद विक्टोरियन एरा का ये स्ट्रक्चर स्वे टावर भी लिस्ट में शामिल है।
220 फीट का ये टावर प्रतियोगिता में 20 साल की गारंटी इनकम के साथ मिलेगा। ग्रैंड प्राइज के लिए मोजाम्बिक का फ्रंट बीच व्यू वाला रिजॉर्ट लिबेलूला, सेशेल्स का एक लग्जरी अपार्टमेंट और कोस्ट ऑफ पनामा का प्राइवेट जंग रिट्रीट शामिल है।