{"_id":"63df0d96706e5d358a095173","slug":"jupiter-overtakes-saturn-to-become-the-king-of-the-moons-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jupiter-Moon: शनि को पछाड़ बृहस्पति बना चंद्रमाओं का राजा, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jupiter-Moon: शनि को पछाड़ बृहस्पति बना चंद्रमाओं का राजा, पढ़ें पूरी खबर
Sun, 05 Feb 2023 07:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:29 AM IST
सार
वाशिंगटन में कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के खगोलशास्त्री स्कॉट शेपर्ड के मुताबिक, बृहस्पति के 12 नए चंद्रमाओं की खोज की गई है। माइनर प्लेनेट सेंटर (एमपीसी) की ओर से इसका विवरण प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पति
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगोलविदों ने बृहस्पति की परिक्रमा कर रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज की है। इसके बाद बृहस्पति अब सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बन गया है। वहीं, इससे पहले सबसे अधिक चांद वाला गृह शनि था, जिसके पास 83 चंद्रमा हैं। 12 नए चांद के बाद बृहस्पति के पास अब 92 चंद्रमा हो गए हैं।
विज्ञापन
वाशिंगटन में कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के खगोलशास्त्री स्कॉट शेपर्ड के मुताबिक, बृहस्पति के 12 नए चंद्रमाओं की खोज की गई है। माइनर प्लेनेट सेंटर (एमपीसी) की ओर से इसका विवरण प्रकाशित किया गया है। शेपर्ड ने विश्लेषण के लिए अंतिम लापता जोवियन मून, एस/2003 जे 10 के डाटा को प्रयोग किया है।
विज्ञापन
340 दिन में पूरी करते हैं परिक्रमा
नए खोजे गए चंद्रमा 340 दिनों में अपनी परिक्रमाओं को पूरा करते हैं। इनमें से नौ उन 71 सबसे बाहरी जोवियन उपग्रहों में से हैं, जिनकी परिक्रमाएं 550 दिनों से अधिक में पूरा होती हैं। स्काई एंड टेलीस्कोप के मुताबिक, नए खोजे गए चंद्रमा में से तीन उन 13 उपग्रहों में से हैं जो विपरीत दिशा में परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
नासा का जोवियन मिशन : बृहस्पति के इन चंद्रमाओं की ऐसे समय में हुई है, जब नासा जोवियन दुनिया का पता लगाने के लिए एक मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। यूरोपा क्लिपर मिशन पृथ्वी से परे महासागर की दुनिया का पहला समर्पित और विस्तार से स्टडी करने की तैयारी कर रहा है। अध्ययन से पता चलेगा कि यहां जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं या नहीं।
बृहस्पति, शनि, अरुण (यूरेनस) और वरुण (नेप्च्यून) को जोवियन ग्रह कहा जाता है। ये सूर्य से बहुत दूर परिक्रमा करते हैं। इन ग्रहों की कोई ठोस सतह नहीं है और ये मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बनी गैस के बड़े गोले हैं। वे स्थलीय ग्रहों (पृथ्वी, बुध, शुक्र और मंगल) से बहुत बड़े हैं।