{"_id":"6765169980defc63530fb607","slug":"judicial-inquiry-into-the-parbhani-violence-case-fadnavis-said-ambedkar-did-not-belong-to-any-one-caste-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: परभणी हिंसा मामले की होगी न्यायिक जांच, फडणवीस बोले- आंबेडकर किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सभी के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: परभणी हिंसा मामले की होगी न्यायिक जांच, फडणवीस बोले- आंबेडकर किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सभी के
Fri, 20 Dec 2024 12:32 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:32 PM IST
सार
10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया था। इससे एक दिन पहले बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में परभाणी हिंसा का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री फडणवीस सदन में हिंसा की न्यायिक जांच कराने का एलान किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परभणी हिंसा मामले की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उन्होंने कहा कि आंबेडकर किसी एक जाति के नहीं है। बल्कि वे सभी के हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रतिकृति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीड के एसपी का किया गया तबादला: सीएम
विधानसभा में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीड में मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पर मकोका लगाया गया है। इसके साथ ही बीड के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। इस मामले की भी न्यायिक जांच कराई जाएगी।
मराठी परिवार पर हमले का मुद्दा भी उठा
विधानसभा में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक सुनील प्रभु ने कल्याण में एक मराठी परिवार पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। विधायक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसे लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि विधायक की ओर से दी गई जानकारी को जांचा जाएगा। आरोपी कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो, कार्रवाई की जाएगी। राज्य में मराठी लोगों का सम्मान बनाए रखा जाएगा। आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र और मुंबई मराठों का था, है और रहेगा: फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मामले में आरोपी अखिलेश शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वह एमटीडीसी के कर्मचारी हैं। उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि मुंबई और महाराष्ट्र मराठियों का था, है और रहेगा। कभी-कभी कुछ लोग गलत बयानबाजी करते हैं। हम ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगे। इस घटना को राजनीतिक रंग देने का कोई कारण नहीं है। हम मराठी लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अगर भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
10 दिसंबर को परभणी में हुई थी हिंसा
10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। आंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। इसके बाद आंबेडकर के समर्थकों ने बंद का आह्वान किया था, लेकिन भीड़ ने कई दुकानों पर तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। इससे स्थिति हिंसक हो गई। इस मामले में तीन मामले दर्ज किए और 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं परभाणी हिंसा के एक दिन पहले बीड में मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन