फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judges' Phones Tapped, Alleges Arvind Kejriwal

मोदी की मौजूदगी में बोले केजरीवाल, जजों का फोन टैप करा रही सरकार

Mon, 31 Oct 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
Judges' Phones Tapped, Alleges Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर जजों के फोन टैप कराने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष केजरीवाल ने ये आरोप लगाए। हालांकि, केन्द्र सरकार ने जजों के फोन टैप कराने से इनकार किया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने दो जजों को बात करते सुना है कि फोन टैपिंग हो रही है। अगर ऐसा है तो यह न्यायपालिका पर सबसे बड़ा हमला है। मैंने जजों से कहा ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में रिक्तियां चिंता का विषय है, नियुक्ति में देरी अफवाहों को हवा देती है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। कॉलिजियम ने केंद्र सरकार को सूची भेजी, लेकिन केंद्र सरकार ने पद नहीं भरे। ऐसा नियम बनाया जाए कि कॉलिजियम की सिफारिश आते ही 48 घंटे में केंद्र लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी भी जज के फोन टेप होने से मैं इनकार करता हूं। मोदी सरकार न्यायपालिका की आजादी और मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

 
हाईकोर्ट के गोल्डन जुबली समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और रविशंकर प्रसाद मौजूद भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed