{"_id":"56e1ac4d4f1c1b923f8b4591","slug":"judge-keep-himself-away-from-babri-dispute-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले से जज ने खुद को अलग किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले से जज ने खुद को अलग किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:48 PM IST
सार
- न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा ने नहीं बताया सुनवाई से हटने का कारण, दो सदस्यीय पीठ की कर रहे थे अध्यक्षता।
- सीबीआई ने भाजपा नेता आडवाणी, कल्याण सिंह, जोशी समेत 18 नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर रखी है।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा ने बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के अन्य नेताओं से आपराधिक षडयंत्र का आरोप हटाने से संबंधित अपील से खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। मालूम हो कि इससे पहले जस्टिस यूयू ललित ने भी खुद को अयोध्या मामले से जुड़ी याचिका की सुनवाई से अलग कर लिया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति गौड़ा ने मामले को भारत के प्रधान न्यायाधीश के पास भेजते हुए दूसरी पीठ का गठन करने का अनुरोध किया है। इस दो सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता न्यायमूर्ति गौड़ा ही कर रहे थे।
विज्ञापन
पीठ के दूसरे सदस्य न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा थे। अपील हाजी महबूब अहमद और सीबीआई की ओर से दाखिल की गई है। सीबीआई ने भाजपा नेता आडवाणी, कल्याण सिंह, जोशी समेत 18 नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर रखी है।
निचली अदालत ने इन नेताओं के खिलाफ ढांचा गिराए जाने की साजिश का आरोप हटा दिया था। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया था।