फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says Seven crore new members joined BJP bjp membership drive

भाजपा के अब 18 करोड़ सदस्य, सिर्फ आठ देशों की जनसंख्या इससे ज्यादा: नड्डा

Thu, 29 Aug 2019 09:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda says Seven crore new members joined BJP bjp membership drive
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में सात करोड़ की वृद्धि होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ आठ देशों की जनसंख्या ही इससे ज्यादा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पहले हमारी (भाजपा की) सदस्य संख्या 11 करोड़ थी। इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 62 लाख 35 हजार 967 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता ली है और बड़ी संख्या में मिस्ड काल के माध्यम से भी सदस्यता ली गई है। इन सभी आंकड़ों को जोड़ लें तब यह संख्या 7 करोड़ हो जायेगी।

नड्डा ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ 6 जुलाई को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। ये एक सफल अभियान रहा है।

उन्होंने कहा कि मिस्ड काल से जुड़ी सदस्यता के बारे में जहां सर्वर वीक था वहां के आंकड़े आने बाकी हैं।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया। सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई।

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखा। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन सदस्यता की प्रक्रिया चलती रहेगी।" नड्डा ने बताया कि अब सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा ।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर महीने में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed