फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda Says Lok Sabha polls will be dynastic politics and corruption versus development fight

Nadda Mumbai Visit: 'लोकसभा चुनाव में वंशवादी राजनीति बनाम विकास की लड़ाई', नड्डा का विपक्ष पर करारा तंज

Wed, 21 Feb 2024 11:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 21 Feb 2024 11:41 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुंबई के सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों के अलावा महानगर के पार्टी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की।  

विज्ञापन
JP Nadda Says Lok Sabha polls will be dynastic politics and corruption versus development fight
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सभी राजनेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान विपक्षी दलों खासतौर पर कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। बुधवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्ष पर वंशवादी होने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

विज्ञापन


अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार और विकास के बीच लड़ाई होगी। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने उनसे मतदाताओं के बीच जाकर नए जनादेश (केंद्र में भाजपा के लिए) के लिए उनका समर्थन मांगने की बात भी कही। उन्होंने पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में पहली बार मतदाताओं ने केवल विकास देखा है, पिछली सरकारों की तरह भ्रष्टाचार नहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार वहीं दूसरी तरफ विकास होगा। उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार विनाश की ओर ले जाएगा। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने मुंबई के पार्टी नेताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने  भाजपा नेताओं को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का उपयोग करने और जनहित के मुद्दों पर प्रमुख हस्तियों का समर्थन लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष बुधवार यानी आज दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुंबई के सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों के अलावा महानगर के पार्टी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की।  साथ ही नड्डा ने मुंबई में सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकों की भी अध्यक्षता भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed