फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jp nadda says BJP best yet to come; very few parallels in Indian politics to party growth in Bengal

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: जेपी नड्डा ने कहा-भाजपा का उत्कर्ष आना बाकी

Sun, 07 Nov 2021 03:30 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 07 Nov 2021 03:30 PM IST
सार

नड्डा ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया और आरोप लगाया कि चुनाव बाद हिंसा में राज्य में पार्टी के 53 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई जबकि एक लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
 

विज्ञापन
jp nadda says BJP best yet to come; very few parallels in Indian politics to party growth in Bengal
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Twitter : @BJP4India

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि पार्टी पिछले सात सालों से केंद्र की सत्ता में है और पूरब से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में उसकी सरकारें भी हैं लेकिन अब भी उसका उत्कर्ष आना बाकी है। राजधानी के एनडीएमसी सम्मेलन कक्ष में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संवाददाता को बताया कि नड्डा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस साल 25 दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों में बूथ समितियों का गठन, अप्रैल 2022 तक पूरे देश में पन्ना प्रमुखों की समिति का गठन और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कोरोना काल में देश का सफल नेतृत्व करने, रिकॉर्ड टीकाकरण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून लाने, किसानों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने, दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के मुताबिक नड्डा ने कहा कि भाजपा का उत्कर्ष आना अभी बाकी है। नड्डा ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया और आरोप लगाया कि चुनाव बाद हिंसा में राज्य में पार्टी के 53 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई जबकि एक लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ेगी और अराजक तत्वों को जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed