फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda Said After Odisha Bengal Tamil Nadu Kerala next target for BJP News In Hindi

BJP: नड्डा बोले- अगला लक्ष्य केरल, तमिलनाडु और बंगाल; ओडिशा में आठ जुलाई को हो सकता भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

Mon, 07 Jul 2025 01:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 01:53 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ओडिशा में पहली विधानसभा जीत के बाद अब पार्टी की नजर बंगाल, तमिलनाडु और केरल पर है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा है। उधर, ओडिशा में राज्य भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में संभावना इस बात की तेज है कि आठ जुलाई को इसके लिए चुनाव हो सकते है।

विज्ञापन
JP Nadda Said After Odisha Bengal Tamil Nadu Kerala next target for BJP News In Hindi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में जीत को पार्टी का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले साल ओडिशा में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब उनका अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य हैं, जहां अब तक पार्टी को सत्ता नहीं मिली है। दिल्ली और हरियाणा में पार्टी के नए कार्यालयों का उद्घाटन करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा की जबरदस्त बढ़त हुई है और अब हर चुनाव में पार्टी की जीत की खुशी पार्टी मुख्यालय में मनाई जाती है।

विज्ञापन

'हमारी नजर तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों पर'
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि हम यहीं नहीं रुकेंगे। हमारी नजर तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल पर है। हमने ओडिशा जीत लिया है। साथ ही इस दौरान नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती इसकी विचारधारा और नेतृत्व में है, जो सिर्फ फायदे-नुकसान देखकर नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने के खिलाफ आवाज उठाई और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए लड़ाई लड़ी, जो मोदी सरकार के समय पूरी हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Puri Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में सुनाबेशा उत्सव के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत; 70 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
नड्डा ने कहा कि पहले लोग भाजपा का मजाक उड़ाते थे और उसकी आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते थे, लेकिन पार्टी मजबूत हुई और विपक्ष कमजोर। उन्होंने कोविड महामारी से निपटने और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों की भी तारीफ की। इसके साथ ही नड्डा ने देश में मोबाइल निर्माण, रक्षा निर्यात और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम को विकास का प्रमाण बताया। 

भाजपा का राज्यों में प्रदर्शन
गौरतलब है कि भाजपा 19 राज्यों में सत्ता में है, जिनमें से 13 में अकेले और छह राज्यों में सहयोगियों के साथ। पांच राज्यों में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। नड्डा ने कहा कि अब पार्टी को पूरी ताकत से काम करना है ताकि सत्ता वाले राज्यों की संख्या 24 या 25 हो जाए।

ओडिशा भाजपा में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए आठ जुलाई को हो सकता है मतदान
इसी बीच भाजपा में ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर ओडिशा भाजपा ने रविवार को बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान होगा। पार्टी ने चुनाव के लिए वोटर सूची भी जारी कर दी है। प्रदेश के सह-चुनाव अधिकारी और भाजपा के राज्य महासचिव जतिन मोहंती ने बताया कि नए अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पद के लिए नामांकन सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक फाइल किए जा सकते हैं। नामांकन से जुड़ी शिकायतों को निपटाने के बाद अंतिम सूची शाम 4:30 बजे प्रकाशित की जाएगी।

जतिन मोहंती ने कहा कि अगर नामांकन के जरिए सहमति नहीं बनती है तो 8 जुलाई को मतदान होगा। नए अध्यक्ष का नाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। वहीं पार्टी के सूत्रों के अनुसार, ओडिशा भाजपा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर भुवनेश्वर पहुंचे हैं और केंद्रीय पर्यवेक्षक संजय जैसवाल भी सोमवार को नामांकन और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए यहां आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Siddaramaiah Vs Shivakumar: क्या कर्नाटक का 'पद संघर्ष' जारी है? संत बोले- शिवकुमार ऊंचे पद के काबिल; डीके मौन

क्यों पहले स्थगित किया गया चुनाव, समझिए
साथ ही विजयपाल सिंह तोमर ने बताया कि इस चुनाव को इसलिए स्थगित किया गया था क्योंकि 29 जून को पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ हुई थी। तोमर ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और जो भी लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे नामांकन कर सकते हैं। लेकिन परंपरा के मुताबिक पार्टी अपने नेताओं का चुनाव सहमति से करना पसंद करती है। इसके साथ ही भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने कहा कि जल्द ही ओडिशा को नया अध्यक्ष मिलेगा, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वे खुद फिर से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed