फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda replies to Rahul Gandhi that How many secretaries were OBC from 2004 to 2014?

नारी शक्ति वंदन विधेयक: 'लीडर को लीडर बनना पड़ेगा', राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कसा तंज

Thu, 21 Sep 2023 04:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लीडर को लीडर बनना पड़ेगा। आप बोलकर निकल जाते हैं, ऐसे तो नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक 12 महिलाएं मुख्यमंत्री पद रह चुकी हैं।

विज्ञापन
JP Nadda replies to Rahul Gandhi that How many secretaries were OBC from 2004 to 2014?
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, लीडर को लीडर बनना पड़ेगा। ट्यूटर से काम नहीं चलता है। एनजीओ को लेकर आ जाते हैं। वो आपको समझाते हैं और आप बोलकर निकल जाते हैं। ऐसे तो नहीं चलेगा।

राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान सरकार पर सीधा हमला करते हुए पूछा था कि सरकार में कितने कैबिनेट सेक्रेटरी ओबीसी है। इस सवाल पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


1992 से पहले के लोग ही वर्तमान में कैबिनेट सेक्रेटरी
उन्होंने कहा कि पहले वे ये बताएं 2004 से 2014 के बीच कितने सेक्रेटरी ओबीसी थे और कहां थे। उन्होंने कहा, नेहरु कार्यकाल में काका कालेलकर की रिपोर्ट आई थी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में मंडल कमीशन की रिपोर्ट आई थी। उसके बाद 1992 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्विसेज में ओबीसी को रिजर्वेशन दो। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, अभी जो भी कैबिनेट सेक्रेटरी हैं, वे सभी 1992 से पहले के लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा बोले, 12 महिलाएं मुख्यमंत्री के पद पर रह चुकी हैं 
जेपी नड्डा ने जोर देते हुए कहा कि आजाद भारत में 12 महिलाएं मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं। कई देशों में महिलाओं ने वोटिंग राइट्स के लिए संघर्ष किया है। हमारे देश के पहले आम चुनाव में यह अधिकार महिलाओं को मिल गया था। यहां तक कि हमारे देश को कई दूसरे के मुकाबले पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed