{"_id":"5f53613a877ceb56b7078030","slug":"jp-nadda-praised-pm-narendra-modi-for-taking-tough-steps-during-covid-19-and-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का भी ख्याल रखा और आपदा को अवसर में बदला- जेपी नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का भी ख्याल रखा और आपदा को अवसर में बदला- जेपी नड्डा
Sat, 05 Sep 2020 03:28 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था का तो ख्याल रखा ही साथ ही आपदा को अवसर में बदलने का काम भी किया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उपयुक्त समय पर कड़े फैसले लिए।
विज्ञापन
ओडिशा प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने में जहां शक्तिशाली राष्ट्र असहाय महसूस कर रहे थे वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन लागू करने का निर्णायक फैसला किया ताकि लोगों के जीवन की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि 130 करोड़ लोगों का जीवन किसी भी सूरत में बचाया जाना चाहिए। जान है तो जहान है का नारा देकर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आम जनजीवन उनकी प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन को इस महामारी के खिलाफ एक हथियार के रूप में उचित समय पर लागू किया गया और इसे प्रभावी तरीके से देशभर में लागू भी किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का ध्यान रखने के अलावा मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे कई कार्यक्रमों के जरिए अर्थव्यवस्था की भी चिंता की।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भी इस दिशा में उठाए गए कदमों के लिए भारत की सराहना की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को प्रभावी तरीके से अवसर के रूप में बदलने का काम किया।
नड्डा की ओर से ये प्रतिक्रयाएं ऐसे समय में आई हैं जब विपक्षी दल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई बड़ी गिरावट को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश में कोराना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये वित्त वर्ष की शुरुआत में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।
नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन के बाद भाजपा को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दल निष्क्रिय हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में भाजपा ने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए जनता से संवाद बनाए रखा और उनकी सेवा को तत्पर रही।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में देश में कई कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब देश में कोविड-19 से लड़ाई के लिए एक भी समर्पित अस्पताल नहीं था, जबकि आज ऐसे अस्पतालों की संख्या 1,500 से ज्यादा है और करीब 2.50 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध हैं।
कोविड जांच की क्षमता को प्रतिदिन 1,500 से बढ़ाकर 10.10 लाख तक पहुंचाया गया। नड्डा ने इस मौके पर ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना को राज्य में लागू नहीं करके पार्टी ने गंदी राजनीति की और 2.4 करोड़ जनता को इससे मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया।
इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि पहले हमारे समय में रट्टाफिकेशन यानि कि रटना पड़ता था ताकि परीक्षाओं में वो सब लिख आए जो हमें आता है या जो हम जानते हैं। लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को ऐसा नहीं करना पड़ेगा। जेपी नड्डा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत रट्टाफिकेशन करने की को जरुरत नहीं पड़ेगी लेकिन हां, हर किसी को वैचारिक ज्ञान और महत्वपूर्ण विश्लेषण को लेकर चिंता करने की जरुरत है।