फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda attacks Congress in Telangana, says- Government of magicians and fraudsters here, remove it

Telangana: तेलंगाना में जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा- यहां जादूगरों और धोखेबाजों की सरकार, इसे हटाएं

Sat, 07 Dec 2024 08:41 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Sat, 07 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

JP Nadda: जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अपनी धोखेबाज़ी के लिए कुख्यात है। यह खोखले वादे करती है। बाद में किसी भी जिम्मेदारी से इनकार करती है। कांग्रेस बेईमान और चालाक दोनों है। कांग्रेस नेता अपनी जादुई चालों के लिए जाने जाते हैं, कहीं से भी कबूतर, अंडे या मुर्गियां निकाल लाते हैं और बाद में दावा करते हैं कि ऐसा वादा किया ही नहीं था।

विज्ञापन
JP Nadda attacks Congress in Telangana, says- Government of magicians and fraudsters here, remove it
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमला बोला। हैदराबाद में एक जनसभा में जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जादूगरों की सरकार है। यह धोखेबाजों की सरकार है। इस सरकार ने जनता से किए वादों को कभी पूरा नहीं किया। आने वाले समय में लोग कांग्रेस को हटाएं और भाजपा को लाकर राज्य का विकास सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अपनी धोखेबाज़ी के लिए कुख्यात है। यह खोखले वादे करती है। बाद में किसी भी जिम्मेदारी से इनकार करती है। कांग्रेस बेईमान और चालाक दोनों है। कांग्रेस नेता अपनी जादुई चालों के लिए जाने जाते हैं, कहीं से भी कबूतर, अंडे या मुर्गियां निकाल लाते हैं और बाद में दावा करते हैं कि वादा किया ही नहीं था। यही रेवंत रेड्डी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश हो या कर्नाटक कहीं भी अपने वादे पूरे नहीं किए। इन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों को धोखा दिया। यह देखकर दुख होता है कि ऑटो चालकों को सालाना 12,000 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना में इन्होंने पिछड़े वर्गों को धोखा दिया। पिछड़ा आयोग के लिए उपयोजना लागू करने का वादा पूरा नहीं किया गया। अति पिछड़े वर्गों के लिए कल्याण विभाग बनाने का वादा भी अधूरा है। उन्होंने भेड़ पालन के लिए पैसे देने का भी वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं मिला। यह धोखेबाज सरकार के अलावा और कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने जनजागृति के माध्यम से कांग्रेस के विश्वासघात को उजागर किया है। उन्होंने सफल अभियान चलाया है। इसके लिए मैं तेलंगाना इकाई को धन्यवाद देता हूं और बधाई देता हूं। तेलंगाना और देश का उज्ज्वल भविष्य बनाने वाली पार्टी, जिस पर लोगों को भरोसा है वह भारतीय जनता पार्टी है। हम आपके विकास के लिए यहां हैं और वे अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए यहां आए हैं। पीएम मोदी का लगातार तीसरी बार सत्ता में आना यह दर्शाता है कि भाजपा ने पूरे देश में अपने प्रति कितना विश्वास पैदा किया है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जोकि पहले 11वें नंबर पर था। अब पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में अगर कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने, उस समय पूरी दुनिया और देश में कांग्रेस का जयघोष था। विपक्षी दल कमजोर थे, लेकिन जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तो विपक्षी दल पूरी ताकत के साथ थे। मगर भारत की जनता ने मोदी जी का साथ दिया और इसलिए हमें कांग्रेस और भाजपा की कार्य संस्कृति का अंतर समझना होगा। 


उन्होंने कहा कि 70 साल तक हमने सत्ता विरोधी लहर के बारे में सुना। सरकारें आईं और गईं, लेकिन मोदी जी के आने के बाद भारत ने सत्ता समर्थक सरकार देखी। अब जब भाजपा की सरकार आती है, तो वह लोगों की सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार सेवा करती है। यह भाजपा की संस्कृति है। हम 13 राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ शासन कर रहे हैं। अब तेलंगाना के लोग भी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बीआरएस, कांग्रेस को देखा है और आने वाले समय में कमल खिलाएं और खुद को तेलंगाना के विकास से जोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed