{"_id":"66a2bdc9a27b81007e084a66","slug":"jp-nadda-appoints-new-bjp-presidents-dr-dilip-jaiswal-in-bihar-mp-madan-rathore-to-head-rajasthan-unit-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"New BJP Presidents: बिहार की कमान डॉ दिलीप जायसवाल के हाथ; राजस्थान में सांसद मदन राठौड़ बने भाजपा अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New BJP Presidents: बिहार की कमान डॉ दिलीप जायसवाल के हाथ; राजस्थान में सांसद मदन राठौड़ बने भाजपा अध्यक्ष
Fri, 26 Jul 2024 02:34 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:34 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और राजस्थान में पार्टी अध्यक्षों को बदलने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में दिलीप जायसवाल, जबकि राजस्थान में सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रमुख बनाने का एलान किया। इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में भी बदलाव जल्द होगा। पीएम मोदी ने शीर्ष नेतृत्व के साथ मैराथन बैठक की। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पार्टी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिलेगा।
विज्ञापन
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष मदन राठौड़ (फाइल)
- फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान और बिहार में भाजपा अध्यक्षों को बदले जाने की खबर है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्ति पर बड़ा फैसला लिया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बिहार में सम्राट चौधरी के स्थान पर अब डॉ दिलीप जायसवाल बीजेपी प्रमुख होंगे। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस संबंध में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और महामंत्रियों के साथ-साथ संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री को भी सूचित कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव से करीब 14 महीने पहले नया पार्टी अध्यक्ष
बिहार में विधान परिषद सदस्य और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सम्राट चौधरी का स्थान लेंगे। चौधरी पिछले साल मार्च से ही भाजपा की बिहार इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। अब करीब 13 महीने बाद बिहार को नया पार्टी प्रमुख मिला है। बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यह नियुक्ति बेहद अहम साबित हो सकती है, क्योंकि बिहार में अगले साल अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव भी कराए जाने हैं। ऐसे में जायसवाल के कंधों पर संगठन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए उनके भीतर ऊर्जा का संचार करने की बड़ी जिम्मेदारी भी होगी।
मदन राठौड़ राजस्थान विधानसभा में पांच साल तक डिप्टी चीफ व्हिप का पदभार संभाल चुके हैं। सांसद बनने से पहले मदन राठौड़ सुमेरपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वे संगठन में कई अन्य अहम पद भी संभाल चुके हैं। राठौड़ सीपी जोशी का स्थान लेंगे। इसके अलावा भाजपा ने राधामोहन दास को राजस्थान का प्रभारी भी नियुक्त किया है। चंद महीने पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा ने राठौड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा राजस्थान में कामयाबी के नए मानक स्थापित करेगी।
छह राज्यों में प्रभारी भी बदले गए, पूर्वोत्तर और दक्षिण में भी बदलाव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रभारी भी बदल दिए हैं। हरीश द्विवेदी को असम, अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप का प्रभार सौंपा गया है। नड्डा ने अरविंद मेनन को तमिलनाडु का भी प्रभार सौंपा है। इसके अलावा राजदीप रॉय को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का प्रभारी पद सौंपा गया है। पार्टी अध्यक्ष ने श्रीमती विजया रहाटकर को राजस्थान और सुधारक रेड्डी को तमिलनाडु का सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पर भी मंथन का दौर जारी, PM ने की मैराथन बैठक
इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही नजरें भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा को जल्द ही कार्यकारी अध्यक्ष मिलेगा। इसकी घोषणा 31 जुलाई से केरल में हो रही संघ-भाजपा समन्वय बैठक से पहले होगी। चूंकि दो महीने बाद हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और नए अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में संभावित हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को इसी विषय पर पीएम मोदी की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ मैराथन बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया कि चूंकि वर्तमान अध्यक्ष के पास दो मंत्रालयों के साथ राज्यसभा में नेता सदन की जिम्मेदारी है, ऐसे में संगठन के कामकाज में बाधा नहीं आने देने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद के कंधों पर राजस्थान भाजपा का दारोमदारBJP National President JP Nadda appoints MP Madan Rathod as BJP state President for Rajasthan and Dr Dilip Jaiswal as BJP state President for Bihar pic.twitter.com/xKmGB3UhFI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 25, 2024