{"_id":"60fe9d9ff8080e0f4f4c8cc7","slug":"jp-nadda-addressing-kargil-vijay-diwas-2021-in-bjp-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस: जेपी नड्डा ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, कहा- पीएम मोदी की सरकार में सेना को मिली छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कारगिल विजय दिवस: जेपी नड्डा ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, कहा- पीएम मोदी की सरकार में सेना को मिली छूट
Mon, 26 Jul 2021 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:03 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि यह दिवस हम बहादुरी के दिवस के रूप में मनाते हैं और अपने आप को उन वीर जवानों को समर्पित करते हैं जिन्होंने देश के सीमाओं की रक्षा की।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर साल कारगिल दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाती है। यह हमारे राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में देखा जाता है। यह दिवस हम बहादुरी के दिवस के रूप में मनाते हैं और अपने आप को उन वीर जवानों को समर्पित करते हैं जिन्होंने देश के सीमाओं की रक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक समय था कि बॉर्डर पर गोली चलती थी और पोस्ट से सिपाही पीछे अपने ऑफिसर को रिपोर्ट करता था कि वहां गोली चल रही है और ये ऑफिसर वहां से उधमपुर या नगरोटा को रिपोर्ट करते थे। नगरोटा चंडी मंदिर को रिपोर्ट करता था। चंडी मंदिर दिल्ली मुख्यालय को रिपोर्ट करता था और दिल्ली मुख्यालय 10 दिन बाद बोलता था कि बताते हैं। लेकिन आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कहा गया है कि जहां शक हो वहीं गोली चला दो।
विज्ञापन