फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Infratech has 90 days of extra time for bankrupt solution

जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया समाधान के लिए 90 दिन का अतिरिक्त समय

Wed, 31 Jul 2019 02:15 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
JP Infratech has 90 days of extra time for bankrupt solution
jp infratech
दिवालिया प्रक्रिया सामना कर रही जेपी इंफ्राटेक को समाधान के लिए 90 दिन का अतिरिक्त समय मिला है राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया के समाधान के लिए आदेश मिलने के बाद से 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल की दो सदस्यीय पीठ ने मामले के समाधान पेशेवर को भी 45 दिन का समय देते हुए कहा कि वह इस अवधि में नई बोलियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूरी कर ले। पीठ ने समाधान पेशेवर के साथ ऋणदाताओं के समूह (सीओसी) को भी नई बोली की चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पीठ ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और जेपी इंफ्राटेक के प्रवर्तकों की उस अपील को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने खुद को बोली में शामिल होने के लिए योग्य बताया था। पीठ ने सरकारी कंपनी एनबीसीसी से भी पूछा है कि जेपी इंफ्रा के सीओसी ने किसकी बोली को खारिज किया था और बाद में नए सिरे से समाधान योजना शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्जदाताओं ने की थी समय बढ़ाने की मांग

इससे पहले कंपनी के कर्जदाताओं ने दिवालिया प्रक्रिया का समय 250 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि 17 सितंबर, 2018 से 4 जून 2019 तक कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत एनसीएलटी सुनवाई कर रहा था। इस दौरान मकान खरीदारों के मतदान अधिकार पर फैसला किया जाना था। लिहाजा इस अवधि को समाधान प्रक्रिया की अवधि में न जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed