फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Journalist wrote objectionable post against Tripura Chief Minister Biplab Deb, arrested

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब के खिलाफ पत्रकार ने लिखी आपत्तिजनक पोस्ट, लोगों ने फेंके अंडे और जूते

Tue, 30 Apr 2019 12:06 PM IST
आसिम खान भाषा, अगरतला
भाषा, अगरतला Published by: आसिम खान Updated Tue, 30 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Journalist wrote objectionable post against Tripura Chief Minister Biplab Deb, arrested
बिप्लब देब (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब और उनकी पत्नी से कथित तौर पर संबंधित एक फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करने और उसे साझा करने को लेकर मानहानि और अन्य आरोपों में गिरफ्तार एक पत्रकार को यहां की एक स्थानीय अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पश्चिम त्रिपुरा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को फ्रीलान्स पत्रकार सैकत तालपात्रा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारी ने पांच दिनों के लिए उसकी हिरासत मांगी थी।

विज्ञापन


जब तालपात्रा को अदालत में पेश किया जा रहा था, तब लोगों के एक समूह ने उन पर अंडे और जूते फेंके। लोक अभियोजक प्रभारी बिद्युत सूत्रधार ने संवाददाताओं से कहा, ‘उन पर आपराधिक साजिश और मानहानि का आरोप लगाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी उन पर मामला दर्ज किया गया है।’
विज्ञापन


पहले कई टीवी चैनलों में काम कर चुके तालपात्रा को 1 मई को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। तालपात्रा को रविवार को यहां स्थित महाराजा बीरबिक्रम किशोर माणिक्य हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। पत्रकार के साथ ही पुलिस के एक सिपाही को भी वही फेसबुक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालपात्रा और सिपाही को जिस फेसबुक पोस्ट को शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया वह पोस्ट अनुपम पॉल का है जिसके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed