फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Journalist arrested in GST scam, accused of forming a firm in the name of wife and father with fake documents

Gujarat: जीएसटी घोटाले में पत्रकार गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से पत्नी और पिता के नाम पर फर्म बनाने का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 02:40 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: बशु जैन Updated Tue, 08 Oct 2024 02:40 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी से शिकायत मिलने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर सरकार को धोखा देने के इरादे से चल रही फर्जी फर्मों और कई व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Journalist arrested in GST scam, accused of forming a firm in the name of wife and father with fake documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी घोटाले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गुजरात के एक वरिष्ठ पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पत्रकार पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये पत्नी और पिता के नाम पर बोगस फर्म बनाने और संदिग्ध लेन-देन का आरोप है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने कहा कि पूछताछ के बाद पत्रकार महेश लंगा को अपराध शाखा ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि केंद्रीय जीसएटी विभाग ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके महेश लंगा की पत्नी और पिता के नाम पर बनाई गई फर्जी फर्मों में कुछ संदिग्ध लेन-देन पाया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी से शिकायत मिलने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर सरकार को धोखा देने के इरादे से चल रही फर्जी फर्मों और कई व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद क्राइम ब्रांच ने गुजरात की आर्थिक अपराध शाखा के साथ मिलकर अहमदाबाद, जूनागढ़, सूरत, खेड़ा और भावनगर समेत राज्य भर में 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। क्राइम ब्रांच ने कहा कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर सरकारी खजाने को चूना लगाने के लिए देश भर में 200 से अधिक फर्जी फर्में बनाई गईं थीं। कर चोरी के लिए ऐसी फर्मों के निर्माण के लिए जाली दस्तावेजों और पहचान का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने कहा कि एक बड़ा ग्रुप जाली बिलों और दस्तावेजों के जरिये देश को करोड़ों रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाने की साजिश पर काम कर रहा है। क्राइम ब्रांच ने ध्रुवी एंटरप्राइज, ओम कंस्ट्रक्शन, राज इंफ्रा, हरेश कंस्ट्रक्शन कंपनी और डीए एंटरप्राइज समेत कई फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि हाल ही में देश में बड़े पैमाने पर फर्जी फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले जीएसटी विभाग के सामने आए हैं। विभाग को बड़ी संख्या में बोगस फर्में मिली हैं। इन लगातार केंद्रीय जीएसटी विभाग कार्रवाई कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed