{"_id":"66718fa2f4aa812eac0363e5","slug":"jose-k-mani-p-p-suneer-haris-beeran-elected-to-rajya-sabha-from-kerala-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल से राज्यसभा निर्वाचन: पी पी सुनीर और हारिस बीरान निर्विरोध चुने गए, जोस के मणि को दूसरा कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल से राज्यसभा निर्वाचन: पी पी सुनीर और हारिस बीरान निर्विरोध चुने गए, जोस के मणि को दूसरा कार्यकाल
Tue, 18 Jun 2024 07:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:16 PM IST
सार
Kerala: आईयूएमएल के हारिस बीरान, कांग्रेस के जोश के मणि और भाकपा नेता पी पी सुनीर को मंगलवार को केरल से राज्यसभा के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
नया संसद भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के हारिस बीरान, कांग्रेस के जोश के मणि और भाकपा नेता पी पी सुनीर को मंगलवार को केरल से राज्यसभा के लिए चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आईयूएमएल विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ की सहयोगी पार्टी है। जबकि केरल कांग्रेस और भाकपा राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ का हिस्सा हैं। संसद के ऊपरी सदन के लिए तीनों नेता निर्विरोध चुने गए हैं। इन सांसदों का चुनाव इसलिए हुआ है, क्योंकि राज्य से राज्यसभा के तीन मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल एख जुलाई को समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
राज्यसभा के जिन तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें जोस के मणि, इलामारम करीम और बिनॉय बिश्वम शामिल हैं।