{"_id":"5e155d028ebc3e87c20e6429","slug":"jnu-violence-p-chidambaram-attack-jnu-vc-says-he-should-follow-his-own-advise-and-leave-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हिंसा: वीसी को पी चिदंबरम की सलाह, कहा- आप अतीत हैं, छोड़ दें शिक्षण संस्थान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेएनयू हिंसा: वीसी को पी चिदंबरम की सलाह, कहा- आप अतीत हैं, छोड़ दें शिक्षण संस्थान
Wed, 08 Jan 2020 10:09 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदेश कुमार ने छात्रों को सलाह दी कि वह अतीत को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत करें। उनके बयान के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुमार को अपनी सलाह पर अमल करते हुए जेएनयू छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
The VC of JNU wants students to "put the past behind". He should follow his advice. He is the past. He should leave JNU.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) January 8, 2020
विज्ञापन
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'जेएनयू के कुलपति चाहते हैं कि छात्र अतीत को पीछे छोड़ दें। उन्हें अपनी सलाह पर अमल करना चाहिए। वह अतीत हैं। उन्हें जेएनयू छोड़कर चला जाना चाहिए।' कुमार ने मंगलवार को पांच जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और कहा था कि हिंसा समाधान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा कि विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति बहाल हो सके। मीडिया से बात करते हुए कुमार ने कहा, 'रविवार पांच जनवरी को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए बहस और चर्चा के लिए जाना जाता है। हिंसा समाधान नहीं है। विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने की हम पूरी कोशिश करेंगे।'
कुलपति ने कहा, 'पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र अब शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। हमें एक नई शुरुआत करनी चाहिए और अतीत को पीछे छोड़ देना चाहिए।' रविवार देर शाम को 30 से ज्यादा छात्रों जिसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष आईशी घोष भी शामिल थीं पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था। घायलों को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।