{"_id":"5e3a7de98ebc3ee5a05cbac0","slug":"jnu-to-be-closed-for-a-few-days-virendra-singh-demand-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद किया जाए, लोकसभा में उठी मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद किया जाए, लोकसभा में उठी मांग
Wed, 05 Feb 2020 02:03 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
jnu
- फोटो : Social Media
लोकसभा में बुधवार को भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राष्ट्रविरोधी बातें होने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से इस विश्वविद्यालय को कुछ दिन के लिए बंद करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि वहां के घटनाक्रमों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह ने सदन में शून्यकाल के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विषय को उठाते हुए दावा किया कि जनता के पैसे से चलने वाले जेएनयू में राष्ट्रविरोधी बातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले जो बातें मोहम्मद अली जिन्ना ने की थीं, वो ही बातें जेएनयू में हो रही हैं, वो ही बातें विपक्ष कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य फारूक अब्दुल्ला की हिरासत के मुद्दे पर आसन के समीप प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो बात आजादी से पहले जिन्ना ने की थीं, वही बातें यहां ये लोग (विपक्ष के सदस्य) कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बसपा के दानिश अली ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जेएनयू में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि जामिया और एएमयू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच होनी चाहिए।