फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JITO Connect 2022: Self-reliant India is our path and also our resolve, PM Modi said on the launch of 'Jito Connect'

JITO Connect 2022 : आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी और संकल्प भी, 'जीतो कनेक्ट' के शुभारंभ पर बोले पीएम

Fri, 06 May 2022 11:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 06 May 2022 11:10 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत किसी सरकार का नहीं बल्कि 130 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। बीते सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी माहौल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।
 

विज्ञापन
JITO Connect 2022: Self-reliant India is our path and also our resolve, PM Modi said on the launch of 'Jito Connect'
जीतो कनेक्ट 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'जीतो कनेक्ट (JITO Connect) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज दुनिया भारत के विकास के संकल्पों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का साधन मान रही है। वैश्विक शांति हो, समृद्धि हो, वैश्विक चुनौतियों से संबंधित समाधान हों, दुनिया भारत की ओर बड़े विश्वास के साथ देख रही है। भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों स्पष्ट है। आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत किसी सरकार का नहीं बल्कि 130 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। बीते सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी माहौल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।
विज्ञापन


जेम पोर्टल पर 40 लाख विक्रेता जुड़े
पीएम ने कहा कि जब से गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस यानि GeM पोर्टल अस्तित्व में आया है, सारी खरीद एक प्लेटफॉर्म पर सबके सामने होती है। अब दूर-दराज के गांव के लोग, छोटे दुकानदार और स्वयं सहायता समूह सीधे सरकार को अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं। आज जीईएम पोर्टल पर 40 लाख से अधिक विक्रेता जुड़ चुके हैं। विशेषज्ञता का क्षेत्र व कार्य क्षेत्र चाहे जो भी हो, विचारों में चाहे जितनी भी भिन्नता हो, लेकिन नए भारत का उदय सभी को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सभी को लगता है कि भारत अब संभावना व क्षमता से आगे बढ़कर वैश्विक कल्याण के एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है। विश्व शांति हो, विश्व समृद्धि हो, वैश्विक चुनौती हो या वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है।

टैलेंट, ट्रेड व टेक्नालॉजी को भरपूर प्रोत्साहन, हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश प्रतिभा, व्यापार और तकनीक (Talent, Trade technology) को जितना हो सके उतना ज्यादा प्रोत्साहित कर रहा है। आज देश हर रोज दर्जनों स्टार्टअप्स रजिस्टर कर रहा है, हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार हेल्थकेयर के क्षेत्र में देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज जैसी व्यवस्थाओं के लिए बहुत बड़ा काम कर रही है। आपकी संस्था इसको कैसे प्रोत्साहित कर सकती है, इस पर जरूर विचार करें। टेक्नालॉजी को हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ले जाएं। आप ड्रोन टेक्टनालॉजी जैसी दूसरी आधुनिक टेक्नालॉजी को सुलभ कैसे बना सकते हैं, इस पर विचार होना चाहिए। इसी तरह कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नैचुरल फार्मिंग, फार्मिंग टेक्नालॉजी और फूड प्रोसेंसिंग सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। आर यानी रिसाइक्लिंग पर, सर्कूलर इकानॉमी पर बल दें। रियूज, रिड्यूस और रिसाइकल के लिए काम करें। आप अर्थ यानी पृथ्वी के लिए काम करें। ई यानी पर्यावरण की समृद्धि जिसमें हो, ऐसे निवेश को, ऐसी प्रैक्टिस को आप प्रोत्साहित करें।



क्या है जीतो कनेक्ट 
जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैन समुदाय से जुड़े धर्मालंबियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। 'जीतो कनेक्ट' कार्यक्रम के माध्यम से यह संगठन व्यवसाय व उद्योग जगत को आपसी नेटवर्किंग और निजी संवाद के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है। तीन-दिवसीय 'जीतो कनेक्ट-2022' का आयोजन पुणे स्थित गंगाधाम एनेक्स की ओर से छह से आठ मई तक किया जा रहा है। इसमें व्यवसाय और अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed