फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jilted lover kills woman for avoiding him later attempts suicide in Hyderabad news in hindi

Telangana: महिला ने किया नजरअंदाज तो गुस्से में आकर व्यक्ति ने कर दी हत्या, बाद में ले ली खुद की जान

Thu, 29 Aug 2024 03:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Aug 2024 03:24 PM IST
सार

घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति पहले बंगलूरू में नौकरी करता था। वहीं, महिला एक ब्यूटीशियन थी।

विज्ञापन
Jilted lover kills woman for avoiding him later attempts suicide in Hyderabad news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल की 26 वर्षीय महिला पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। दरअसल, महिला उस व्यक्ति को नजरअंदाज कर रही थी। महिला की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। आरोपी व्यक्ति ने महिला पर कई वार किए। आरोपी कर्नाटक के बिदर जिले का रहने वाला था। बुधवार की देर रात को वह महिला के कमरे में गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसने मृतक के अन्य तीन दोस्तों पर भी हमला किया।
विज्ञापन


महिला करने लगी थी नजरअंदाज
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति पहले बंगलूरू में नौकरी करता था। वहीं, महिला एक ब्यूटीशियन थी। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में भी थे। महिला बाद में हैदराबाद आ गई और पिछले एक महीने से आरोपी को नजरअंदाज कर रही थी। आरोपी ने संदेह जताया कि महिला उसे छोड़ककर किसी अन्य व्यक्ति के साथ आगे बड़ रही है। गुस्से में आकर आरोपी ने महिला पर पहले हमला किया और फिर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने ले ली अपनी जान
बता दें कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी और आपसी कारणों से वह अपने पति से दूर रहती थी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के एक दिन बाद गुरुवार को आरोपी इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़कर हाई टेंशन तार को छूकर अपनी जान दे दी। आरोपी को ढूंढ रही पुलिस ने उसका पता लगाया और घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी के शरीर पर जलने के निशान थे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed