फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Retirement day dinner with family unfulfilled; loco pilot's last trip ends in fatal collision

Rail Accident: अधूरा रह गया रिटायरमेंट डे डिनर का सपना, जानलेवा हादसे ने खत्म की लोको पायलट की आखिरी यात्रा

Wed, 02 Apr 2025 02:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता/रांची
पीटीआई, कोलकाता/रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 02:31 PM IST
सार

झारखंड में मंगलवार को दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई थी। इस दौरान दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Jharkhand: Retirement day dinner with family unfulfilled; loco pilot's last trip ends in fatal collision
मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के साहेबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर की खौफनाक यादें आज भी सभी के दिलों में ताजा हैं। इस हादसे में मारे गए एनटीपीसी के लोको पायलट गंगेश्वर मल 1 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे। इससे पहले वे अपनी आखिरी यात्रा पर थे। उनका परिवार एक रिटायरमेंट डिनर की योजना बना रहा था। उनका इंतजार कर रहा था। अब शोक में डूबा हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- झारखंड के साहिबगंज में हादसा; दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर समेत दो की मौत
विज्ञापन


गंगेश्वर के परिवार के सदस्य पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रहते हैं। उनके घर का नाम जियागंज निवास है। उन्होंने अपना दुख साझा करते हुए कहा कि उन्होंने डिनर में शामिल होने का वादा किया था। उनकी बेटी ने कहा कि 1 अप्रैल उनका आखिरी कार्य दिवस था, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने सुना है कि बाबा लौटते समय सिग्नल प्वाइंट पर इंतजार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी के इंजन ने उनके लोको को सीधे टक्कर मार दी।' जब गंगेश्वर का शव झारखंड से उनके परिवार के सदस्य वापस ले जा रहे थे, तो उनकी बेटी ने दुख जताते हुए कहा था कि हमारी दुनिया उजड़ गई।


कैसे और कब हुई दुर्घटना
इससे पहले झारखंड के साहेबगंज जिले में 1 अप्रैल यानी मंगलवार तड़के दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, बिजली कंपनी एनटीपीसी की ओर से संचालित दो ट्रेनों के बीच टक्कर बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास सुबह करीब तीन बजे हुई थी। जिस ट्रैक पर यह दुर्घटना हुई, वह भी एनटीपीसी के स्वामित्व में है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से इसके बिजली संयंत्रों में कोयला परिवहन के लिए किया जाता है।

साहेबगंज के उप-मंडल पुलिस अधिकारी किशोर तिर्की ने पीटीआई को बताया था, 'आमने-सामने की टक्कर में दोनों मालगाड़ियों के चालक मारे गए।' पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने कहा था, 'मालगाड़ी और ट्रैक दोनों एनटीपीसी के हैं। इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।' जिस लाइन पर यह दुर्घटना हुई, वह बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का पावर प्लांट से जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed