फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Politics News: Hemant Soren close aide Saryu Rai may join BJP Raghubar Das

Jharkhand: दो-दो मुख्यमंत्रियों को पटखनी देगा झारखंड का दिग्गज, रघुवर दास के बाद अब सोरेन का नंबर?

Sat, 15 Oct 2022 10:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Oct 2022 10:34 AM IST
सार

संघ परिवार की वैचारिक पृष्ठभूमि से आने वाले सरयू राय की करीबी फिर से भाजपा से बढ़ रही है। उन्हें लगातार संघ के कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। जमशेदपुर में हुए विजयादशमी उत्सव में भी वे शामिल हुए थे। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गरम है। 

विज्ञापन
Jharkhand Politics News: Hemant Soren close aide Saryu Rai may join BJP Raghubar Das
सरयू राय

विस्तार

झारखंड की सियासत में बहुत कुछ चल रहा है। दूर से स्थिति सामान्य लग रही हो, लेकिन भीतरघाने बहुत कुछ पक रहा है। अब इसके आसार भी नजर आने लगे हैं। खबर है कि झारखंड के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सरयू राय सीएम हेमंत सोरेन को झटका दे सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पटखनी दी थी। 

विज्ञापन

 


दरअसल, इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि सरयू राय वापस भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने भारत से नाता तोड़ लिया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दाव की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने रघुवर दाव जैसे नेता को करारी शिकस्त दी थी और चुनाव में उन्हें हराकर सीएम सोरेन के साथ हो लिए थे। 

विज्ञापन


फिर से से बढ़ रही करीबी 
संघ परिवार की वैचारिक पृष्ठभूमि से आने वाले सरयू राय की करीबी फिर से संघ से बढ़ रही है। उन्हें लगातार संघ के कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। जमशेदपुर में हुए विजयादशमी उत्सव में भी वे शामिल हुए थे। इसके अलावा पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मंडारी जैसे नेताओं से भी उनकी लंबी चर्चा हुई थी। दो दिन पहले ही विंध्याचल में संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी उनकी मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू राय चर्चाओं को कर रहे खारिज 
भाजपा व संघ से बढ़ती उनकी बढ़ती नजदीकी के बार चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि, सरयू राय ऐसी किसी भी संभावना से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि संघ से उनका वैचारिक नाता रहा है, ऐसे में इन मुलाकातों को स्वभाविक तौर पर लेना चाहिए। उनका कहना है कि भाजपा के कई नेताओं से उनके पुराने संबंध है। मुलाकात के दौरान कई अन्य विषयों पर बातचीत होती है। वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed