फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand Police Lohardaga Well Woman Dead body Three Children News Updates in Hindi

झारखंड: तीन बच्चों समेत 26 वर्षीय मां का शव कुएं से बरामद; पुलिस को पारिवारिक परेशानी के कारण आत्महत्या का शक

Thu, 12 Sep 2024 06:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

झारखंड के लोहरदगा जिले में 26 साल की महिला और उसके तीन बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए हैं। पुलिस को आत्महत्या का शक है। मौत के अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jharkhand Police Lohardaga Well Woman Dead body Three Children News Updates in Hindi
झारखंड में चार शव बरामद, पुलिस को आत्महत्या का शक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के लोहरदगा में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल की महिला तीन बच्चों की मां थी। पुलिस ने कुएं से महिला, उसके सात वर्षीय बच्चे और पांच साल से कम आयु के दो बच्चों के शव बरामद किए। मृतका की पहचान उषा मुंडा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


गोद में खेलने वाले बच्चे के साथ मौत की नींद सो गई 26 वर्षीय मां
मामला कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव का है। स्थानीय लोग दोपहर में अपने खेतों में काम करने पहुंचे, उसी समय कुएं में शवों की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पहुंची लोहरदगा पुलिस ने शवों का पंचनामा कराया। मृतकों की पहचान उषा मुंडा (26 साल), दिव्या (7 साल), शिवम (4 साल) और सत्यम (एक साल) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह महिला सोरो गांव से अपने मायके से रवाना हुई थी। शाम तक घर न पहुंचने पर महिला और बच्चों की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण पता चलेंगे
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कारणों से आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। उषा मुंडा के पति फूलदेव ने पत्नी और बच्चों के शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed