Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand foundation day pm modi wishes remember birsa munda valour

झारखंड स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

Sun, 15 Nov 2026 09:30 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस
आईएएनएस Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

झारखंड आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और कहा कि बिरसा मुंडा की वीरता से झारखंड की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहे। 

विज्ञापन
Jharkhand foundation day pm modi wishes remember birsa munda valour
पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस की राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से झारखंड की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलते रहने की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, 'झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। यहां के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं। भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- राज्य में अपार संभावनाएं
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के मेहनती और प्रतिभाशाली परिवारजनों के संकल्प और सामर्थ्य के बल पर यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।'
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम गाथा है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा जनजातीय समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। यह देश के जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मैं आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते रहेंगे।'


गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'अद्वितीय साहस व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन और समस्त देशवासियों को 'जनजातीय गौरव दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी ने एक ओर जनजातीय समाज में स्वाभिमान और चेतना जगाई, वहीं स्वसंस्कृति व मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 'उलगुलान आंदोलन' के माध्यम से क्रांति का बिगुल फूंका। उनकी जीवनगाथा आज भी राष्ट्रहित के लिए संगठित रहने तथा त्याग व समर्पण की प्रेरणा देती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed