फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand election results 2019: political reactions on mandate

झारखंड चुनाव में भाजपा को झटका, चिदंबरम बोले- अजेय नहीं, सभी दलों को एकजुट होना चाहिए

Mon, 23 Dec 2019 07:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand election results 2019: political reactions on mandate
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम - फोटो : एएनआई
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है और कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ जनादेश को लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की भाजपा की कोशिश नाकाम हुई। मौजूदा हालात में यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के विभाजनकारी एजेंडा को नकारने के लिए झारखंड की जनता का आभार।

विज्ञापन
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने झारखंड के ताजा परिणामों पर कहा, झारखंड विधानसभा के परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद लोगों ने झारखंड में भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा अजेय नहीं, विपक्षी दल साथ आएं: चिदंबरम

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उनके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।


उन्होंने ट्वीट कर कहा, हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे। 2019 में भाजपा की यही कहानी है। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।
 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed