फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand dumka Woman stripped naked and roamed in village case filed against 12 people

झारखंड: महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Aug 2021 10:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Aug 2021 10:33 AM IST
सार

झारखंड के दुमका जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं महिला को जूते की माला भी पहनाई गई। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, इसमें से छह को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Jharkhand dumka Woman stripped naked and roamed in village case filed against 12 people
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव प्रकाश का कहना है कि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग के चलते हुई घटना 
थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि मसानजोर की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के गांव के रहने वाले माणिक मिर्धा से हुई थी। छह महीने पहले ही माणिक मिर्धा और कुलुगू गांव की विवाहित महिला के बीच प्रेम की खबर सामने आयी। इसके बाद एक महीने पहले ही दोनों पश्चिम बंगाल चले गए थे। 
विज्ञापन


25 हजार रुपये भी लूटे
माणिक मिर्धा और महिला बुधवार शाम गांव वापस लौटे। इस दौरान माणिक की पत्नी व घर के अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर सार्वजनिक तौर पर गांव में घुमाया। महिला का आरोप है कि उसके पास से 25 हजार रुपये भी छीन लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर जिन 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है वे सब माणिक मिर्धा के परिवार के ही हैं। इसमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed