फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jhargram 82 year old woman cast first vote of west bengal assembly election 2021

बंगाल: 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे

Thu, 18 Mar 2021 10:33 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारग्राम Published by: कुमार संभव Updated Thu, 18 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
jhargram 82 year old woman cast first vote of west bengal assembly election 2021
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में मतदान होना है, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी, लेकिन झारग्राम में 82 साल की बुजुर्ग ने पहला वोट डाल दिया है। उन्होंने न सिर्फ वोट डाला, बल्कि चुनाव आयोग ने इस वोट को वैध भी करार दिया। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ, जानने के लिए पढ़िए यह पूरी रिपोर्ट: 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, झारग्राम में 82 साल की बसंती ने अपना वोट डालकर पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली आहुति दे दी है। दरअसल, बसंती के अलावा उसी वॉर्ड के छह अन्य लोगों ने वोट डाला। इन सभी लोगों की उम्र 80 साल से ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नियम से डाला गया वोट

बता दें कि चुनाव आयोग ने इस बार 80 साल से अधिक उम्र या गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर ही पोस्टल बैलेट से मत डालने का विकल्प दिया है। इसके तहत झारग्राम में सात बुजुर्गों ने मतदान किया। 

विज्ञापन

ऐसे कराया गया मतदान

बताया जा रहा है कि जिस वक्त 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला, तब उस कमरे में उनके परिवार के सदस्यों को भी आने की इजाजत नहीं दी गई। बसंती ने अपना वोट बैलेट पेपर से डाला, जिसे सीलबंद लिफाफे में रख लिया गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। परिजनों ने बताया कि बसंती ठीक से चल नहीं पाती हैं और उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जाना काफी मुश्किल हो सकता था। घरवालों को जब चुनाव आयोग की इस सुविधा का पता लगा तो उन्होंने बसंती के मताधिकार का इस्तेमाल करा दिया।

पांच हजार बुजुर्ग डालेंगे वोट

जानकारी के मुताबिक, झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 27 मार्च यानी पहले चरण में मतदान होगा। ऐसे में चुनाव आयोग की 86 टीमें अगले एक हफ्ते तक ऐसे ही 80 वर्ष से अधिक उम्र वालों के घर-घर जाकर मतदान कराएगी। बताया जा रहा है कि झारग्राम जिले में करीब 5715 वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने इस सुविधा के लिए आवेदन किया है। गौरतलब है कि बंगाल में कुल आठ चरणों में सभी 294 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे तो आखिरी चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। दो मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed