फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jhansi : Women Commission member assaulted in presence of samajwadi party leaders

सपा नेताओं की मौजूदगी में महिला आयोग की सदस्य के साथ मारपीट

Mon, 18 Jul 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 18 Jul 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
Jhansi : Women Commission member assaulted in presence of samajwadi party leaders
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को सर्किट हाउस में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पार्टी नेताओं के विरोध में बोलने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा की महिला नेत्री व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


हंगामा बढ़ते देख पार्टी के बड़े नेताओं को बीच में दखल कर मामले को शांत कराया।

समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक एमएलसी रमेश मिश्रा व एमएलसी बनवारी यादव ने रविवार को सर्किट हाउस में झांसी व बबीना विधानसभा की समीक्षा की। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से सर्किट हाउस में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

सुषमा थी मौजूद

Jhansi : Women Commission member assaulted in presence of samajwadi party leaders

इस दौरान सर्किट हाउस के हॉल में पार्टी नेत्री व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के निर्णय का विरोध किया। यह बात वहां मौजूद एक अन्य महिला कार्यकर्ता को नागवार गुजरी।

नौबत हाथापाई पर आ गई। इससे वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पार्टी के बड़े नेताओं के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।

घटना के बाद महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन पर हैं, परंतु वह ही सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना की शिकायत आयोग से की जाएगी।

वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed