सपा नेताओं की मौजूदगी में महिला आयोग की सदस्य के साथ मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को सर्किट हाउस में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पार्टी नेताओं के विरोध में बोलने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा की महिला नेत्री व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव के साथ मारपीट कर दी।
हंगामा बढ़ते देख पार्टी के बड़े नेताओं को बीच में दखल कर मामले को शांत कराया।
समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक एमएलसी रमेश मिश्रा व एमएलसी बनवारी यादव ने रविवार को सर्किट हाउस में झांसी व बबीना विधानसभा की समीक्षा की। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से सर्किट हाउस में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
सुषमा थी मौजूद
इस दौरान सर्किट हाउस के हॉल में पार्टी नेत्री व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के निर्णय का विरोध किया। यह बात वहां मौजूद एक अन्य महिला कार्यकर्ता को नागवार गुजरी।
नौबत हाथापाई पर आ गई। इससे वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पार्टी के बड़े नेताओं के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
घटना के बाद महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन पर हैं, परंतु वह ही सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना की शिकायत आयोग से की जाएगी।
वीडियो