फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jewelry market is on undeclared strike

सराफा बाजार में अघोषित हड़ताल, छापे के डर से फिर रहे भागे-भागे

Thu, 24 Nov 2016 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
jewelry market is on undeclared strike
सांकेतिक चित्र
सराफा कारोबारी इन दिनों आयकर विभाग के छापे के डर से आतंकित हैं। आलम यह है कि दिल्ली के सबसे बड़े सराफा बाजार कूंचा महाजनी में अधिकतर दुकानें बंद हैं। कारोबारियों को इस बात की आशंका है कि दुकान खोलते ही उनके यहां आयकर विभाग के अधिकारी आ धमकेंगे। ज्वेलर्स व सराफा कारोबारियों के मुताबिक, अब सरकार की तरफ से किसी छापेमारी की कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन मिलने के बाद ही सराफा बाजार सामान्य रूप से खुल पाएगा।
विज्ञापन


गत 8 नवंबर को 1,000-500 रुपये के नोटों के चलन को बंद करने की घोषणा के तुरंत बाद काफी बड़ी मात्रा में लोगों ने सोने की खरीदारी की। 8 नवंबर को रात भर पुराने 500-1,000 रुपये के नोटों से सोने की खरीदारी की गई और सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 60-70 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। सरकार को इस खरीदारी की सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग से नोटबंदी के बाद जमकर सोने की बिक्री करने वाले सराफा कारोबारियों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


एक सराफा कारोबारी ने बताया कि आयकर विभाग की तरफ से इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। कई सराफा कारोबारियों को पिछले चार-पांच दिनों में आयकर विभाग ने नोटिस दिया है। कारोबारियों को अलग-अलग तारीख पर आयकर विभाग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेलर्स ने बताया कि सराफा कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल है। आयकर विभाग की छापेमारी के डर से वे दुकान नहीं खोल रहे हैं। फिलहाल गहनों की जो बिक्री हो रही है वह काफी विश्वस्त लोगों के माध्यम से की जा रही है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, 8-9 नवंबर को की गई बिक्री का हिसाब तय करने के बाद ही वे सामान्य रूप से दुकान खोल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed