{"_id":"57be80ef4f1c1b680cd4f64b","slug":"jet-airways-refused-me-for-job-to-my-looks-smriti-irani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज ने मेरी पर्सनेलिटी के कारण नहीं दी थी मुझे नौकरीः स्मृति ईरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेट एयरवेज ने मेरी पर्सनेलिटी के कारण नहीं दी थी मुझे नौकरीः स्मृति ईरानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
मोदी सरकार में सबसे विवादित और चर्चित मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर चर्चा में हैं, चर्चा उनके उस बयान को लेकर हो रही है जिसमें उन्होंने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया कि एक बार जेट एयरवेज ने केबिन क्रू की नौकरी के लिए उनका आवेदन खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
स्मृति ने कहा- 'जेट एयरवेज ने यह कहकर नौकरी देने से इंकार कर दिया था कि उनकी पर्सनिलिटी अच्छी नहीं है। इसके लिए उनका धन्यवाद'। स्मृति का यह बयान आते ही सोशल मीडिया में चटखारों का दौर शुरू हो गया और जेट एयरवेज ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। लोगों ने स्मृति ईरानी के इस बयान पर कई दिलचस्प टिप्पणियां की।
विज्ञापन
पीटीआई के अनुसार केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थी। इसी दौरान जेट एयरवेज के एक कर्मचारी को सम्मानित करते हुए उन्होंने अपना पुराना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
Trending Videos
केंद्रीय मंत्री ने कहा यहां बहुत कम लोगों को पता होगा कि मैंने पहली नौकरी के लिए कहां आवेदन किया था। स्मृति ने बताया कि एक समय वह जेट एयरवेज में नौकरी करना चाहती थी और केबिन क्रू के लिए आवेदन किया था।
लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने यह कहकर नौकरी देने से मना कर दिया था कि आपकी पर्सनिलिटी अच्छी नहीं है। इसके बाद मैंने मैकडोनाल्ड में नौकरी की और उसके बाद जो हुआ वह इतिहास का हिस्सा बन गया। स्मृति ने मजाकिया लहजे में कहा कि 'उन्हें नौकरी न देने का धन्यवाद'।
स्मृति का यह बयान मीडिया में आने के बाद इस पर सोशल मीडिया में बहस शुरू हो गई। लोगों ने अपने अपने अंदाज में इस बयान पर टिप्पणी की। ट्विटर पर तो यह टॉप ट्रेंड करने लगा।
@ShetyeMadhavi नाम की यूजर ने लिखा 'हर कोई जेट एयरवेज से सहमत है'।
@Desmond_Macedo नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'कभी हार मत मानो, अगर आप एयर होस्टेस नहीं बन सकते तो और कोशिश करो, आप मंत्री बन जाओगे।'
दिव्यांशु ने ट्वीट किया, 'जेट एयरवेज सिर्फ ग्रेजुएट को नौकरी पर रखता है।'