{"_id":"5c9fb230bdec222dcc577888","slug":"jet-airways-promises-to-pay-december-salary-to-pilots-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलटों का भुगतान तत्काल नहीं चुका सकता जेट एयरवेज, NAG ने बुलाई बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पायलटों का भुगतान तत्काल नहीं चुका सकता जेट एयरवेज, NAG ने बुलाई बैठक
Sun, 31 Mar 2019 01:55 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकट का सामना कर रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज का कहना है कि वह तत्काल अपने पायलटों का पूरा वेतन बकाया चुकाने में सक्षम नहीं है। कंपनी का कहना है कि वह दिसंबर के वेतन का बचा हुआ 87.50 प्रतिशत ही चुका सकती है। पायलटों के एक अप्रैल से हड़ताल पर जाने की घोषणा किए जाने के बाद कंपनी की ओर से यह बयान दिया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच कंपनी के पायलटों की संस्था नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने रविवार को नई दिल्ली और मुंबई में अपने सदस्यों की ‘खुली बैठक’ बुलाई है। जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने शनिवार को पायलटों को लिखे एक पत्र में कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल कर्जदाताओं के साथ मिलकर समाधान योजना को जितना जल्द संभव हो सके उतना जल्द लागू करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
ताकि कंपनी के लिए अनिवार्य हो चुके परिचालन को स्थिर बनाया जा सके। साथ ही कंपनी के भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभी हम केवल दिसंबर का बचा हुआ वेतन देने में ही सक्षम हैं।
विज्ञापन