फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JeM Chief Masood Azhar Confesses: I Managed Nagrota Attack

जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने कबूला, 'मैंने मैनेज किया था नगरोटा हमला'

Tue, 20 Dec 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
 JeM Chief Masood Azhar Confesses: I Managed Nagrota Attack
फाइल फोटोः मसूद अजहर
पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है और इसके ठीक एक दिन बाद मसूद अजहर की एक स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। 
विज्ञापन


जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने यह स्वीकार किया है कि 29 नवंबर जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हुए हमले को अंजाम देने में उसका हाथ है। इस हमले में सेना के सात जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


6 दिसंबर को प्रकाशित हुई जैश ए मोहम्मद की मैगजीन अलकलाम के लिए लिखे लेख में मसूद अजहर ने लिखा है, 'इस सप्ताह मैगजीन के प्रकाशन में देरी हो गई क्योंकि नगरोटा हमला चल रहा था। मैं इस हमले को मैनेज कर रहा था। नगरोटा में भारतीय सेना के एक कैंप को निशाना बनाया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जैश ए मोहम्मद ने पाकिस्तान की बढ़ाई मुश्किलें

 JeM Chief Masood Azhar Confesses: I Managed Nagrota Attack
फाइलः नवाज शरीफ
29 नवंबर को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के नगरोटा में आर्मी कैंप को निशाना बनाया। इस हमले में तीन आतंकी सैन्य बलों के हाथों मारे गए। आतंकियों के पास से मिले दस्तावेजों से इस बात की पुष्टि हुई कि आतंकी जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए थे। 

मसूद अजहर की स्वीकारोक्ति के बाद पाकिस्तान खुद को मुश्किलों से घिरा महसूस कर रहा है। पाकिस्तान की शरीफ सरकार लगातार इस बात को इनकार करती रही है। 

पाकिस्तान ने आतंकियों को पूरी छूट दे रखी है। न सिर्फ मसूद अजहर बल्कि आतंकी हाफिज सईद भी पाकिस्तान की सड़कों पर खुल्ला घूम रहा है। कराची के बाद लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद अब बलूचिस्तान के क्वेटा में रैली करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed