{"_id":"613ec9d75667e102397b8af1","slug":"jeep-hit-a-lorry-coming-from-the-opposite-direction-eight-persons-killed-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, गलत दिशा से आ रहा जीप ट्रक से टकराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, गलत दिशा से आ रहा जीप ट्रक से टकराया
Mon, 13 Sep 2021 09:17 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:17 AM IST
सार
कर्नाटक में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। गलत दिशा से आ रहा जीप एक ट्रक से जा भिड़ा। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जीप आकर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से एक जीप गलत दिशा से आ रहा था और खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में सवार सभी लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना चिंतामणि क्षेत्र के मरनायकनहल्ली के पास की है। चिक्कबल्लापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Karnataka | Eight persons were killed in a road accident after a jeep hit a lorry coming from the opposite direction near Maranayakanahalli, Chintamani area, yesterday: Chikkaballapur Police
— ANI (@ANI) September 13, 2021
विज्ञापन