{"_id":"5af0f3994f1c1b87098b8843","slug":"jee-main-2018-answer-correction-facility-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE: उत्तर देने के बाद भी कर सकेंगे बदलाव, रफ काम के लिए मिलेंगे नोट पैड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
JEE: उत्तर देने के बाद भी कर सकेंगे बदलाव, रफ काम के लिए मिलेंगे नोट पैड
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 May 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में दाखिले के लिए पहली बार ऑनलाइन आयोजित होने वाली जेईई एडवांस को छात्रों के अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है। पहली बार परीक्षा के दौरान छात्र अपने सवालों के उत्तर बदल सकेंगे। पिछले वर्ष तक उत्तर बदलने का विकल्प नहीं था। जेईई एडवांस का आयोजन 20 मई को होगा, जिसमें 2.24 लाख छात्र बैठेंगे।
विज्ञापन
पहली बार हो रही ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में कंप्यूटर ओपन होने के साथ ही छात्र को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का विकल्प मिलेगा। किसी भी समय वह उक्त भाषा में प्रश्नपत्र देख सकता है।
विज्ञापन
रफ काम के लिए मिलेंगे नोट पैड, परीक्षा के बाद लौटाने होंगे
आईआईटी प्रबंधन ने पहली बार हो रही ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को छात्र हितैषी बताया है। वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इसमें छात्रों को भाषा चुनने की आजादी होगी। अधिकारी ने बताया कि कई छात्रों को लिखकर प्रश्न हल करने की आदत होती है, इसलिए पहले और दूसरे पेपर के दौरान रफ काम के लिए नोट पैड दिया जाएगा।
विज्ञापन
उस पर सवाल हल करने के बाद छात्र कंप्यूटर पर सही जवाब लिख सकते हैं। पहले और दूसरे पेपर में अलग-अलग नोट पैड दिए जाएंगे, हालांकि परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों ही वापस ले लिए जाएंगे।