{"_id":"597986df4f1c1b7f6f8b4722","slug":"jdu-s-two-mp-will-be-part-of-modi-cabinet-in-which-kc-tyagi-could-take-charges-as-central-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार में शामिल होंगे जेडीयू के दो सांसद, केसी त्यागी बन सकते हैं मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार में शामिल होंगे जेडीयू के दो सांसद, केसी त्यागी बन सकते हैं मंत्री
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के बाद बड़ा फैसला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक अब कहा जा रहा है कि नीतीश की जेडीयू के दो सांसद मोदी सरकार में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव केसी त्यागी केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं। ये फैसला अगस्त में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार ने आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झटका देते हुए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना ली है।
नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर रिकॉर्ड छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के तुरंत बाद ही सुशील मोदी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नई सरकार में जेडीयू और बीजेपी के 13-13 मंत्री होंगे, जो नई सरकार द्वारा विश्वासमत हासिल कर लेने के बाद शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू सरकार बनने पर नीतीश-सुशील को बधाई दी है। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए ये फैसला लिया। नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार बनाने के सवाल पर जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन